फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM's taunt: Shivraj said in Uttarakhand – Congress's Char Dham Sonia, Rahul, Priyanka and Robert Vadra, Harish Rawat used to sing praises to him when he was CM

एमपी के सीएम का तंज: उत्तराखंड में शिवराज बोले- कांग्रेस के चार धाम सोनिया, राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा

Sun, 06 Feb 2022 03:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहारघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहारघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 03:12 PM IST
सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव रैली में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसा। लोहाघाट में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चार धाम है, लेकिन कांग्रेस के चार धाम आपको पता है। एक धाम श्रीमती सोनिया गांधी, दूसरा धाम बाबा राहुल गांधी, तीसरी धाम प्रियंका गांधी और चौथा धाम रॉबर्ट वाड्रा है। यह उनके चार धाम है। हरीश रावत कभी मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो इन्हीं धामों के गुण गाते थे।

विज्ञापन
MP CM's taunt: Shivraj said in Uttarakhand – Congress's Char Dham Sonia, Rahul, Priyanka and Robert Vadra, Harish Rawat used to sing praises to him when he was CM
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड में काग्रेस पर तंज कसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव रैली में कांग्रेस पर तंज कसा। लोहाघाट में चौहान ने कहा कि बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चार धाम है, लेकिन कांग्रेस के चार धाम आपको पता है। एक धाम श्रीमती सोनिया गांधी, दूसरा धाम बाबा राहुल गांधी, तीसरी धाम प्रियंका गांधी और चौथा धाम रॉबर्ट वाड्रा है। यह उनके चार धाम है। हरीश रावत कभी मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो इन्हीं धामों के गुण गाते थे।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप सब जानते हैं, यहां पर चार धाम हैं। लेकिन 5वां धाम भारतीय जनता पार्टी बना रही है सैन्य धाम के रूप में। पवित्र माटी को इकट्ठा करके। अपने सैनिकों के बलिदान को प्रमाण करके लिए सैन्य धाम बन रहा है। ओर इसका द्वारा सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि जब भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे, तब चीन ने भारत के एक हिस्से पर कब्जा किया था। और तब जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि वहां तो कुछ भी नहीं होता। घास का एक तिनका भी पैदा नहीं होता। तब एक नेता ने संसद में कहा था, कि तुम्हारे सर पर भी बाल नहीं है तो क्या सर बेकार हो गया इसको काट देना चाहिए। यह कांग्रेस की सोच है। भारत तुमने बनाए भारत का एक हिस्सा हमारे पास नहीं रहा। अरे भारत का विभाजन किसी ने किया है तो कांग्रेस ने किया है। भारत के दो टुकड़े करने का पाप भी अगर किसी के सर पर है तो केवल कांग्रेस के सर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज ने कहा कि मैं निवेदन करने आया हूं, डबल इंजन की सरकार बनाइये। मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं, आज भी हैं, कल भी रहेंगे, 2024 के बाद भी रहेंगे, मोदी जी के साथ धामी को और आग ले आइए। ये डबल इंजन की सरकार जो चमत्कार कर रही है विकास का, उसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता। इसलिए मोदी और धामी की सरकार ने एक नहीं अनेक काम किए।

चौहान ने कहा कि 9 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का फायदा मिला है। 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत का ऋषिकेष से कर्णप्रयाग तक रेल पहुंचाने का सपना पूरा हो रहा है। सड़कों का निर्माण हो रहा है। वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा किया है, जिसका लाभ 20 लाख सैनिकों को मिला है।

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा आप सबसे आज निवेदन है और आप का मामा आज लोहाघाट आया है और यह कहने आया है कि आप तय करिए आपको परिवारवाद चाहिए या आपको विकास चाहिए। परिवारवाद को कांग्रेस में एक तरफ नेहरू जी के बाद इंदिरा जी, इंदिरा जी के बाद राजीव जी, राजीव जी के बाद सोनिया जी, सोनिया जी के बाद राहुल जी, प्रियंका जी उनके यहां तो इन जी की फौज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed