फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP BJP holds lantern march against electricity problem in Kamalnath govt

मध्यप्रदेश: बिजली कटौती के खिलाफ भाजपा निकाली लालटेन यात्रा, कांग्रेस ने ली चुटकी

Thu, 13 Jun 2019 10:28 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 13 Jun 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
MP BJP holds lantern march against electricity problem in Kamalnath govt
लालटेन यात्रा - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश में तमाम परेशानियों और शिकायतों के बावजूद बिजली की समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। बुधवार को बिजली कटौती के विरोध में भाजपा ने पूरे प्रदेश में लालटेन यात्रा निकाली, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवराज शाजापुर जिले की शुजालपुर मंडी में लालटेन लेकर सड़क पर उतरे। वहीं राकेश सिंह के नेतृत्व में भोपाल में नेता ढोल नगाड़ों के साथ लाल परेड ग्राउंड पहुंचे। एसडीएम को लालटेन सौंपकर सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को कह देना, हम मध्यप्रदेश में अंधेरे का राज कायम नहीं होने देंगे।
 



लालटेन यात्रा के दौरान राकेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरप्लस बिजली वाला राज्य था। किसानों को 10 घंटे और घरों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति थी। यहां कांग्रेस सरकार ट्रांसफर के बाद ट्रांसफार्मर घोटाला करना चाहती है, इसीलिए तमाम बहाने बनाए जा रहे हैं। प्रदेश के हालात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कमलनाथ को प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। बिजली के इन्हीं उपकरणों से 15 साल तक भाजपा सरकार ने भरपूर बिजली दी। 

उधर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा के बाद शुजालुपर में सभा के दौरान कहा कि कमलनाथ कलंकनाथ हो गए। बेटियां सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसे लेकर उन्होंने आम लोगों से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने की अपील की।

इस लालटेन यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि राज्य में बिजली का कोई संकट नहीं है। बिजली सरप्लस उपलब्ध है। पर्याप्त रोशनी और सरप्लस बिजली की उपलब्धता में भाजपा का लालटेन यात्रा निकालना हास्यास्पद है। भाजपा के नेता सिर्फ आपसी प्रतिस्पर्धा में नंबर एक बनने की होड़ में झूठे मुद्दों पर राजनीतिक आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed