फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mother cuts sixth fingers of new born six fingers baby daughter dies in khalwa block khandwa MP

मां ने काटी नवजात बच्ची के हाथ-पैरों की हर छठी अंगुली, 6 घंटे में हुई मौत   

Fri, 28 Dec 2018 12:50 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 28 Dec 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
Mother cuts sixth fingers of new born six fingers baby daughter dies in khalwa block khandwa MP
नवजात के पैरों में छह अंगुलियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
कहा जाता है कि छह अंगुलियों के साथ जन्म लेने वाले बच्चे शुभ होते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के खंडवा में छठी अंगुली एक बच्ची के लिए जानलेवा साबित हुई। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखनेवाली इस महिला ने अंधविश्वास के चलते अपनी नवजात बच्ची की छठी अंगुलियों को काट दिया। बच्ची के हाथ और पैरों में छह-छह अंगुलियां थी। इस मां ने छह अंगुलियों को अपशकुन मानते हुए बच्ची के दोनों हाथ और पैरों की एक-एक अंगुली काट दी। असुरक्षित तरीके से किए गए इस कार्य से बच्ची की संक्रमण हो गया और उसने छह घंटों में उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य अमले को दो दिन बाद लगी। बीएमओ ने प्रसूता के घर पहुंचकर पंचनामा बनाया और जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया। 
विज्ञापन


आदिवासी ब्लॉक खालवा के सुंदरदेव गांव में रामदेव की पत्नी ने शनिवार रात एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी के हाथ व पैरों में छह-छह अंगुलियां देख प्रसूता को कुछ अपशकुन होने का अंदेशा हुआ। उसने बिना किसी को कुछ बताए हंसिये से नवजात के हाथ-पैरों से एक-एक अंगुली काट दी। रामदेव ने प्रसव की सूचना गांव की आशा कार्यकर्ता को भी नहीं दी। सोमवार सुबह नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

बीएमओ को दो दिन बात पता चला

बच्ची की मौत के गांववालों में इसकी चर्चा फैल गई। दो दिन बाद सोमवार को स्वास्थ्य प्रशासन तक मामले की भनक लगी तब जाकर बीएमओ हरकत में आए। खालवा के बीएमओ डॉ. शैलेंद्र कटारिया ने सुंदरदेव गांव पहुंचकर रामदेव की पत्नी से बातचीत की। जिसपर बच्ची की मां ने छठी अंगुली को अशुभ बताते हुए काटना स्वीकार किया। कटारिया ने बताया कि असुरक्षित तरीके से अंगुलियां काटने के बाद इंफेक्शन से बच्ची की मौत हुई है। उन्होंने पंचनामा बनाकर सुपरवाइजर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और सहयोगिनी को नोटिस जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से सुविधाओं से वंचित

खालवा ब्लाक के कई गांव जंगल में हैं। सुदूर ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं है। इस वजह से लोग चाहकर भी जननी एक्सप्रेस या 108 को सूचना नहीं दे पाते। वहीं एक और पहलू है कि अंधविश्वास के चलते आदिवासी समुदाय अस्पताल में प्रसव कराने से कतराते हैं। सुंदरदेव गांव में एएनएम और आशा कार्यकर्ता को प्रसूताओं का विशेष ख्याल रखना था। अगर वे सजग रहती तो शायद नवजात की जान बच सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed