{"_id":"65699cca2cb1f47b2f0876dd","slug":"video-of-tantrik-baba-tearing-dog-s-flesh-in-morena-goes-viral-beaten-fiercely-by-angry-mob-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena: कुत्ते का मांस नोंचते तांत्रिक का वीडियो वायरल, भीड़ ने बाबा को जमकर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena: कुत्ते का मांस नोंचते तांत्रिक का वीडियो वायरल, भीड़ ने बाबा को जमकर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
Fri, 01 Dec 2023 02:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:14 PM IST
सार
Morena Hindi News: पुलिस ने बताया कि बाबा का नाम गंगाराम है। उसके पास न तो कोई हथियार मौजूद था, जिससे वह कुत्ते को मार सके और न ही उसके मुंह से खून लगा था। इसलिए बाबा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
आरोपी तांत्रिक बाबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के मुरैना जिले के नेशनल हाईवे-44 पर एक तांत्रिक बाबा को कुत्ते का मांस नोंचते हुए देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। उसके बाद गुस्साई भीड़ ने बाबा की जमकर धुनाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
घटना नूराबाद थाना इलाके के करुआ गांव के पास की है। पुलिस का कहना है कि बाबा बेकसूर है। इसलिए न तो बाबा के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई और न ही भीड़ के खिलाफ कोई कदम उठाया। बाबा को छोड़ दिया गया है। वहीं, अब बाबा की तरफ से कुत्ते का मांस नोंचते हुए और भीड़ द्वारा उससे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से हुई थी कुत्ते की मौत
जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-44 पर करुआ गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक आवारा कुत्ते की मौत हो गई थी। उसी दौरान नेशनल हाईवे से गुजर रहे एक तांत्रिक बाबा की नजर उस मरे हुए कुत्ते पर पड़ी। वह उसके पास पहुंच गया। बाबा अपने दोनों हाथों को कुत्ते के पेट में घुसाकर उसकी अंतड़ियां बाहर निकालने के बाद उसे नोंच रहा था। तभी किसी राहगीर ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद राहगीर ने शोर मचाकर अन्य लोगों को वहां बुला लिया।
विज्ञापन
मांस नोंचकर खाने की बात से गुस्साई भीड़
राहगीर ने वीडियो दिखाते हुए लोगों से कहा कि बाबा मरे हुए कुत्ते का मांस नोचकर खा रहा है। यह कोई तांत्रिक है। यह बात सुनते ही भीड़ का गुस्सा भड़क गया। गुस्साई भीड़ ने बाबा को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
बाबा के खिलाफ नहीं की गई कोई कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि बाबा का नाम गंगाराम है। उसके पास न तो कोई हथियार मौजूद था, जिससे वह कुत्ते को मार सके और न ही उसके मुंह से खून लगा था। ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि वह मांस खा रहा था। कुत्ते की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। इसलिए बाबा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बाबा ने भी मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की है। इसलिए बाबा को छोड़कर मामला रफा-दफा कर दिया गया।
