फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   The loving couple jumped in front of the train and died, upset by the displeasure of the relatives

MP News: प्रेम विवाह में रोड़ा बन रहे परिजनों से दुखी होकर ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, पटरियों पर मिली लाश

Tue, 28 Feb 2023 05:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 05:29 PM IST
सार

मुरैना में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। प्रेमी जोड़ा एक दूसरे से शादी करना चाहता था लेकिन युवती दूसरे समाज की थी, जिसके चलते लड़के के परिजन मान नहीं रहे थे।

विज्ञापन
The loving couple jumped in front of the train and died, upset by the displeasure of the relatives
प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना में मंगलवार सुबह प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना मुरैना रेलवे स्टेशन के पास शिकारपुर रेलवे फाटक के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा एक दूसरे से शादी करना चाहते था, लेकिन युवती दूसरे समाज की होने की वजह से युवक के परिजन उसे स्वीकार नहीं कर रहे थे। परिजनों की इसी नाराजगी के चलते दोनों काफी परेशान थे और रात को घर से भागकर शिकारपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर आ गए और दोनों ने मिलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना स्थल पर रेल्वे ट्रेक के पास लड़के की बाइक खड़ी मिली है। मृतक लड़के के परिजन इसे एक एक्सीडेंट मान रहे है। वहीं मृतक युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल जीआरपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीआरपी थाना पुलिस को सूचना मिली कि, मुरैना रेल्वे स्टेशन के पास शिकारपुर रेल्वे फाटक के खम्बा नंबर 2426 के पास रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव पड़े हुए है। उनकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना मिलते ही मुरैना से जीआरपी थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। जीआरपी थाना पुलिस जब मौक़े पर पहुंची तो एक बाइक रेल्वे ट्रेक के किनारे खड़ी हुई मिली। बताया जा रहा है कि दोनों युवक युवती घर से यहां तक बाइक से आये और बाइक खड़ी कर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्ती के लिए आसपास पूछताछ की तो इसी दौरान कुछ लोग वहां पर आ गए। लोगों ने मृतक युवक की पहचान राजेश गुर्जर पुत्र हरिसिंह गुर्जर (उम्र 25) साल जीगनी गांव के रूप में की है। वहीं, युवती की पहचान नहीं हो पाई। हादसे की खबर लगते ही मृतक युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जीआरपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। डेड हाउस पर मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मृतक युवती की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना की है। पूछताछ में जीआरपी थाना पुलिस को पता चला कि मृतक युवक-युवती एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और जल्द शादी करना चाहते थे। लेकिन उनकी शादी से न तो लड़की के परिजन खुश थे और ना ही लड़के के परिजन। परिजनों की नाराजगी के चलते युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed