फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Textile trader shot dead in Chambal, miscreants entered the shop and carried out the incident

MP News: चंबल में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया

Sat, 01 Apr 2023 09:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 09:49 AM IST
सार

बानमौर कस्बे के सदर बाजार स्थित महावीर क्लॉथ स्टोर के संचालक कैलाशी गोयल दुकान में शुक्रवार की रात 10 बजे दो अज्ञात बदमाश दुकान में घुसे और उन्हें गोली मार दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन
Textile trader shot dead in Chambal, miscreants entered the shop and carried out the incident
सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है,बदमाश आये दिन फायरिंग कर दहशत का माहौल बना रहे है। लेकिन पुलिस उन बदमाशों को पकड़ने में नाकाम शाबित हो रही। ऐसा ही एक मामला मुरैना जिले के बानमौर कस्बे के सदर बाजार में सामने आया है, यहां स्थित महावीर क्लॉथ स्टोर के संचालक कैलाशी पुत्र वृंदावन गोयल निवासी फूलगंज की बीती रात दुकान में घुसकर दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


व्यापारी का चल रहा था विवाद
घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौक़े से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौक़े पर पहुंचे। वहीं, बदमाशों द्वारा व्यापारी को गोली मारने की घटना दुकान पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाश कर रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि मृतक व्यापारी का ग्वालियर में प्रॉपटी को लेकर किसी से विवाद चल रहा था। घटना के बाद बानमौर के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है, और प्रशासन से हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


रात 10 बजे मारी गोली
संचालक कैलाशी गोयल शुक्रवार रात बानमौर कस्बे के सदर बाजार में स्थित अपनी दुकान महावीर क्लॉथ स्टोर में थे रात करीब 10 बजे दो अज्ञात बदमाश दुकान में कपड़ा खरीदने के बहाने घुसे और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद व्यापारी गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुंची और घायल व्यापारी को तुरंत ग्वालियर अपोलो अस्पताल में भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यापारी ने दम तोड़ दिया। बदमाशों द्वारा गोली मारने की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक कांग्रेस पार्टी से नगर परिषद में पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक राकेश मावई मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इस घटना की घोर निंदा की है। इस घटना के बाद बानमौर के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है, और प्रशासन से हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। आरोपी युवक 21 से 22 साल की उम्र के दिखाई दे रहे है। एक आरोपी जींस के साथ सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए हैं और दूसरा नीले रंग की शर्ट। नीले रंग की शर्ट वाले आरोपी ने पिस्टल से दो फायर किए और सफेद रंग की टीशर्ट वाले आरोपी ने कट्टा से एक फायर किया। कपड़ा व्यवसायी को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस बदमाशों को तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed