फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Stones were pelted on the policemen who went to take action against the mafia in Chambal

MP News: चंबल में माफिया पर कार्रवाई करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, मारपीट कर वर्दी फाड़ी,TI समेत आरक्षक घायल

Sun, 12 Feb 2023 09:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 09:55 AM IST
सार

थाना प्रभारी को सूचना मिली कि अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ियाहर के पास से गुजरी रही है। कार्रवाई के दौरान रेत माफिया पुलिसबल पर हमला कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर भाग गए। हमले के दौरान तार फेंसिंग में उलझकर थाना प्रभारी घायल हो गई। 
 

विज्ञापन
Stones were pelted on the policemen who went to take action against the mafia in Chambal
रेत माफिया पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान माफियाओं को जमीन में गाड़ देने की बात करते हो, लेकिन चंबल में माफिया इतने बेखौफ हैं कि वह पुलिस पर एक के बाद एक हमले करने में लगे हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से आया है, जहां पर बेखौफ रेत माफियाओं ने शनिवार को पुलिस पार्टी पर हमला कर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर ली और भाग गए। इस दौरान माफियाओं ने थाना प्रभारी सहित आरक्षक की जमकर मारपीट कर उनकी वर्दी को फाड़ दिया है, जिसमें थाना प्रभारी सहित चार आरक्षक घायल हो गए। घटना सिहोनियां थाना क्षेत्र स्थित माता का पुरा गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में रेत माफियाओं का बोल बाला चल रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार से लेकर प्रशासन हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। इन माफियाओं के द्वारा रोज कहीं न कहीं घटनाएं सामने आ रही हैं, इसी को लेकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसपी ने निर्देश दिए हैं। सिहोनियां थाना प्रभारी रूबी तोमर को सूचना मिली कि अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ियाहर के पास से गुजरी रही है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने माता का पुरा गांव के पास दबिश देकर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने के बाद पुलिस उसे थाने लेकर आ रही थी, तभी आधा दर्जन हथियारबंद माफिया मोटर साइकिलों पर सवार होकर वहां आ गए। बताया जा रहा है कि माफियाओं ने ट्रैक्टर पर बैठे आरक्षक से मारपीट करते हुए उसे नीचे उतार दिया। इसके बाद माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर भागने लगे, तभी थाना प्रभारी और उनकी टीम ने उनको रोकने का प्रयास किया। पुलिस की टीम को अपनी ओर आता देख माफियाओं ने उन पर हमला बोल दिया। माफियाओं के हमले से घबरा कर पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगे। इसी भगदड़ में थाना प्रभारी रूबी तोमर तार फेंसिंग में उलझकर जमीन पर गिर पड़ी, जिससे उनके हाथ में चोट आ गई। वहीं, इस दौरान माफियाओं ने हमला कर कुछ पुलिसकर्मियों के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


माफियाओं के पुलिस पर हमले की सूचना के बाद एसपी आशुतोष बागरी ने पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचाया, तब तक माफिया मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। डीएसपी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान रेत माफिया पुलिसबल पर हमला कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर भाग गए। हमले के दौरान तार फेंसिंग में उलझकर थाना प्रभारी घायल हुई हैं। इस मामले में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, चंबल का मुरैना जिला वही है, जहां पर कुछ साल पहले इन रेत माफियाओं ने कुचलकर आईपीएस नरेंद्र कुमार की हत्या कर दी थी। इसके साथ ही कई ऐसे पुलिस आरक्षक हैं, जिनको इन रेत माफियाओं ने कुचल कर मार डाला तो वही इन माफियाओं ने कई बार पुलिस की टीम पर पथराव किया है, लेकिन इसके बावजूद इन माफियाओं के इतने हौसले बुलंद हैं कि शिवराज सरकार इन माफियाओं को रोकने में पूरी तरह नाकाम है। यही कारण है कि अब पुलिस प्रशासन की टीम भी इन माफियाओं के आगे बेबस और लाचार नजर आती है। जिले में कई बार नए एसपी आए और उन्होंने यह दावा किया कि वह इस अवैध रेत को रोक कर दिखाएंगे, लेकिन राजनीति हावी और नेताओं के हस्तक्षेप होने के कारण यह माफिया बेलगाम हो चुके हैं। यही कारण है कि जब पुलिस प्रशासन इन पर नजर डालता है तो वह इन्हें कुचलने का प्रयास करते हैं और हमला करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed