{"_id":"65c111b5440b6c1f9a033ced","slug":"robbery-worth-rs-7-lakh-in-morena-three-miscreants-committed-the-crime-at-gunpoint-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena: कट्टे की नोक पर सराफा दुकान में लूट, तीन नकाबपोश बदमाश काउंटर पर रखे सात लाख ले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena: कट्टे की नोक पर सराफा दुकान में लूट, तीन नकाबपोश बदमाश काउंटर पर रखे सात लाख ले भागे
Mon, 05 Feb 2024 10:20 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:20 PM IST
सार
मुरैना में सात लाख की लूट होने से हड़कंप मच गया। तीन बंदूकधारी बदमाशों ने शाम के समय लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार का कहना है कि सात लाख रुपये गए हैं तो पुलिस मान रही है कि चार-पांच लाख रुपये की लूट है। जांच जारी है। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई।
विज्ञापन
मुरैना की दुकान की लूट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना में सोमवार शाम को लूट की बड़ी वारदात हो गई। शहर के बीचोंबीच स्थित सराफा दुकान पर तीन बंदूकधारी बदमाश घुसे और सात लाख रुपये ले गए। पुलिस मौके पर है और कहा जा रहा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
जानकारी के मुताबिक मामला मुरैना शहर की सिटी कोतवाली क्षेत्र की पंचायती धर्मशाला के गेट के पास सोमवार करीब 7 बजे घटी है। बताया गया कि यहां स्थित सराफा दुकान अतुल ज्वैलर्स पर ग्राहक बैठे थे। मालिक गल्ला गिनकर ड्राज में रख रहे थे। तभी दो बदमाश दुकान में घुसे और बंदूक लहराने लगे। ग्राहक घबरा गए। एक बदमाश बंदूक के दम पर सबको शांत रहने का हिदायत देता रहा तो दूसरा बदमाश गल्ले में हाथ डालकर रखे रुपये उठाने लगा। तीसरा बदमाश गेट के पास ही घूम रहा था। रुपये लेकर तीनों भाग गए।
विज्ञापन
अतुल ज्वैलर्स के संचालक अतुल गुप्ता शहर की व्यवसायिक एवं औद्योगिक बैंक के निर्वाचित संचालक हैं। दुकान संचालक ने बताया कि मैं दुकान पर बैठा रुपये गिन कर ड्रॉज में रख रहा था। तभी तीन बदमाश दुकान में घुसे। सभी के हाथ में बंदूक थी। एक ने गल्ले से रुपये ले लिए। करीब सात लाख रुपये लेकर वे लोग भाग निकले। वे केवल नकदी लेकर गए हैं, कोई जेवरात नहीं ले गए। वहीं पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। तीन बदमाश थे। उन्होंने नकाब पहन रखा था और बंदूक लिए थे। पांच-पांच सौ की कुछ गड्डियां लेकर भागे हैं। चार-पांच लाख रुपये हो सकते हैं। पुलिस टीम उनके पीछे है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।