फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Police beat up a young man for complaining in CM Helpline in Morena, instructions for investigation after alle

CM Helpline: मुरैना में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर युवक को पुलिस ने पीटा, आरोपों के बाद जांच के निर्देश

Mon, 29 May 2023 03:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 29 May 2023 03:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहवासियों को अपनी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर करने की सलाह देते हैं। मुरैना में भी एक युवक ने शिकायत कर दी। नतीजा यह हुआ है कि पुलिस पकड़कर थाने ले गई और जमकर पीटा।  
 

विज्ञापन
Police beat up a young man for complaining in CM Helpline in Morena, instructions for investigation after alle
मुरैना में पुलिस पर आरोप लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन 181 योजना लागू कर रखी है। लोग शिकायत कर भी रहे हैं, लेकिन आंकड़ों की बाजीगरी में पुलिस की बर्बरता भी सामने आने लगी है। एक युवक के साथ छह पुलिसकर्मियों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत नहीं हटाने की बात को लेकर बेरहमी से मारपीट कर दी। फिलहाल फरियादी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला सिहोनियां थाना क्षेत्र के मातापुरा गांव का है। धर्मेंद्र तोमर ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। शिकायत का निराकरण करने के बजाय पुलिस ने बलपूर्वक शिकायत को बंद करवाना चाहा। वर्दीधारियों ने युवक के घर में धावा बोला। धर्मेंद्र तोमर को उठा लिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साफ नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मी और पीड़ित युवक में बहस हो रही है। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने युवक का हाथ पकड़ा और उसे थाने ले गए। युवक का आरोप है कि थाने में उसके साथ बेरहमी से पिटाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया ने कहा कि आवेदन आया है। देखते हैं जांच करवाएंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


शरीर पर दिख रहे हैं निशान
इस बर्बरता के निशान भी धर्मेंद्र तोमर के शरीर पर साफ दिखाई पड़ रहे हैं। धर्मेंद्र को परिजन उपचार के लिए मुरैना लेकर आए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। धर्मेंद्र का कहना है कि मेरे खिलाफ न तो कोई आपराधिक मामला दर्ज है और न ही किसी से कोई विवाद हुआ है। पुलिस आई थी। मुझे उठाकर ले गई। मारपीट करने लगी। मैंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की तो दूसरे ही दिन कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में और कुछ सिविल में मेरे घर आए और मेरे साथ जमकर मारपीट की। उन्होंने धमकी तक दे डाली कि अगर किसी से शिकायत किया तो तेरे खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed