फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   People yearning for drinking water in many villages of Morena, not getting benefit of nal jal scheme

MP News: मुरैना में पीने के पानी के लिए तरस रहे लोग, करोड़ों खर्च फिर भी नल जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ

Sun, 16 Apr 2023 09:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 09:21 AM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने पीने का पानी घर-घर तक पहुंचाने के लिए नल जल योजना बनाई है। योजना के तहत मुरैना जिले में शासन के करोड़ों रुपये खर्च कर पानी की टंकी का निर्माण किया गया है, लेकिन बावजूद इसके लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।

विज्ञापन
People yearning for drinking water in many villages of Morena, not getting benefit of nal jal scheme
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरैना जिले के कई गांव ऐसे हैं, जहां राज्य सरकार द्वारा नल जल योजना के तहत पंचायतों में पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया है। लेकिन सरकार के कई करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी लोगों को नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई पंचायतों में पानी की टंकी बनने के बाद कनेक्शन दिए गए, लेकिन पानी आज तक नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्देश्य है कि हर घर नल जल योजना से ग्रामीणों को पानी मिल सके, लेकिन उनका यह सपना अब तक अधूरा है। जिले के कई गांव ऐसे हैं जहां पंचायतों में पानी की टंकी बनी है, लेकिन लोगों के घरों में कनेक्शन नहीं है। 
विज्ञापन


महज 15 हजार की आबादी वाले गलेथा गांव में भी नल जल योजना का कुछ ऐसा ही हाल है। यहां पानी की टंकी बनी है, लेकिन नलों में कुछ दिन बाद पानी आना बंद हो गया। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को पानी नहीं मिल रहा। पड़ावली जैसे आदर्श गांव की जनता भी पीने के  पानी के लिए तरस रही है। गर्मी के मौसम में पानी हर घर तक पहुंचना शासन का दायित्व है,लेकिन जिले के कई गांव ऐसे हैं जहां पानी पाइप लाइन टूटी पड़ी है। प्रदेश सरकार ने नल जल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में पाइप द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था, लेकिन योजना की सच्चाई कुछ और ही है। इस समस्या पर संबंधित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed