फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP News: Rape accused's wife gang raped in Morena, then doused with petrol and burnt, condition critical

MP News: मुरैना में दुष्कर्म के आरोपी की पत्नी से किया गैंगरेप, फिर पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर

Sat, 17 Feb 2024 12:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 17 Feb 2024 12:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुरैना में दुष्कर्म के एक आरोपी की पत्नी के साथ कुछ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला को 80 प्रतिशत झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Rape accused's wife gang raped in Morena, then doused with petrol and burnt, condition critical
मुरैना का अम्बाह थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला के साथ दर्दनाक हैवानियत की घटना सामने आई है। एक महिला अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के घर समझौते के लिए गई थी। वहां उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपियों ने महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। महिला 80% से ज्यादा झुलस गई है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मामला मुरैना जिले के अंबाह थाना इलाके की चांदपुर गांव का है। अंबाह थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि पीड़ित महिला के पति पर रेप का आरोप है। आरोपी की पत्नी उस महिला से राजीनामा करने गई थी, जिसने पति पर आरोप लगाया है।  इसी दौरान तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। जब वह महिला भागने लगी तो दुष्कर्म का आरोपी लगाने वाली महिला समेत अन्य लोगों ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बयान में बताया है कि उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत उसकी चाची और बाबा ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि जनवरी के महीने में महिला के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। वह अभी जेल में था और हाल में ही जमानत पर छूटकर आया है। पीड़ित महिला की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों परिवारों में चल रहा था विवाद
इस मामले में एसपी अरविंद ठाकुर ने बताया कि मूल रूप से यह कहानी सामने आई है कि जो महिला जली है, उसका पति आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) के केस में जेल गया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया है। यह सामने आया है कि दोनों परिवारों में विवाद चला आ रहा है। किसी कारणवश वह महिला उनके घर गई थी। वहां उसके साथ क्या व्वयहार हुआ। वहां पर यह आगजनी की घटना हुई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची है तो ऐसे कुछ साक्ष्य नहीं मिले हैं कि जो मिट्टी का तेल डाला है तो वहां बोतल पड़ी हो या फिर कुछ साक्ष्य मिले हो। मौके पर केवल एक लाइटर पड़ा मिला है ऐसा लगता है कि पहले तेल कहीं और डाला गया है। यहां आकर आग लगाई गई हो। इन सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है। महिला रेफर होकर मुरैना अस्पताल में आई हुई थी। इसके बाद उसे ग्वालियर अस्पताल में भेज दिया गया है। उसके बयान ले लिए गए हैं। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed