{"_id":"63dbdb362b98af2143135cb9","slug":"morena-people-of-bajrang-dal-and-vishwa-hindu-parishad-gathered-on-breaking-statue-of-hanuman-ji-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena: हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ने पर मचा बवाल, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग हुए एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena: हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ने पर मचा बवाल, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग हुए एकजुट
Thu, 02 Feb 2023 09:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है। मामले के सामने आते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग एकजुट हो गए।
विज्ञापन
प्रतिमा तोड़ने पर मचा बवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरैना में गुरुवार को एक प्राचीन मंदिर पर हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ने पर बवाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों ने पुलिस की एक टीम तैयार कर ग्रामीणों की मदद से आरोपी को एक घंटे के भीतर पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। आरोपी के गिरफ्तार होते ही लोगों का गुस्सा शांत हो गया।
विज्ञापन
सीएसपी अतुल सिंह ने बताया, गुरुवार सुबह मुरैना गांव में एक मानसिक रोगी ने हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर दी। इस घटना के बाद गांव के लोग, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग एकत्रित हो गए। चूंकि मामला धर्म से जुड़ा हुआ था, इसलिए इस घटना से लोगों में काफी नाराजगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी और कोतवाली थाने से फ़ोर्स मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि गांव के ही रघुनंदन पुत्र केशव जाटव ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
आरोपी की शिनाख्त होते ही पुलिस की एक टीम तैयार कर ग्रामीणों की मदद से महज एक घंटे के भीतर ही आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी होते ही लोगों का गुस्सा शांत हो गया। इसके बाद लोग अपने-अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
