फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena News Fire broke out in SNCU ward of district hospital

Morena: जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में लगी आग, सभी बच्चे सुरक्षित, एक्सपायरी डेट के अग्निशमन यंत्र मिले

Wed, 03 Jan 2024 03:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 03:49 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां मुरैना जिला अस्पताल में अचानक भीषण आग लग गई। अस्पताल के SNCU वार्ड में आगजनी की खबर सुनकर अस्पताल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Morena News Fire broke out in SNCU ward of district hospital
मुरैना जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिला अस्पताल में बुधवार को आग लग गई। उसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि आग एसएनसीयू वार्ड में लगी है। वहीं, शुरुआती तौर पर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही।

विज्ञापन


बता दें कि एसएनसीयू वार्ड बच्चों के लिए रहता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फिलहाल सभी बच्चों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है और फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं, इस हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में मौजूद अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट के पाए गए हैं। आग बुझाने वाले सिलेंडर 16 अक्तूबर 2023 को एक्सपायर हो चुके हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में अपर कलेक्टर सीवी प्रसाद ने कहा, SNCU वार्ड में 44 बच्चे थे। सभी को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। कहीं न कहीं काम में लापरवाही है। इस मामले में शॉर्ट सर्किट होना गैर जिम्मेदाराना बयान है। दो साल पहले बनी बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट होना उचित नहीं लगता है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उस ओर कार्रवाई जरूर की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed