{"_id":"6459b65fbc243c825208b96d","slug":"morena-murder-case-police-got-big-success-in-lepa-murder-case-arrested-two-main-accused-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena Murder Case: मुरैना हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पुलिस ने दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena Murder Case: मुरैना हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पुलिस ने दो को पकड़ा
Tue, 09 May 2023 09:51 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 09 May 2023 09:51 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में मुरैना के लेपा गांव में शुक्रवार (5 मई) को छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले में स्थित लेपा गांव में छह लोगों की हत्या कर फरार हुए दो मुख्य आरोपियों का पुलिस ने शॉर्ट एनकांउटर किया है। लेपा हत्याकांड के बाद मुरैना पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों सहित अन्य सरहदी राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों को सूचना दी थी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह मुरैना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की लेपा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजीत और भूपेंद्र तोमर के साथ चंबल किनारे उसेद घाट के पास के बीहड़ में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। इसमें मुख्य आरोपी अजीत तोमर के पैर में गोली लगी और वह घायल हुआ है। भूपेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक बंदूक बरामद होना बताया जा रहा है। चंबल आईजी की तरफ से इन आरोपियों पर 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
मुरैना पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों मुख्य आरोपी महुआ थाना इलाके के उसेद घाट के पास दोनों का मूवमेंट है। यह दोनों नदी किनारे होते हुए बाहर निकलने की प्लानिंग में हैं। उसके बाद पुलिस की टीम ने इन दोनों को चारों तरफ से घेर लिया। सरेंडर करने के लिए कहा। इसके जवाब में दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी दोनों पर फायरिंग की। इसमें मुख्य आरोपी अजीत सिंह के पैर गोली लगी है। मुठभेड़ में वह घायल हो गया। उसके बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 315 बोर की बंदूक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
मुरैना एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया, पांच मई की सुबह सिहोनियां थाना क्षेत्र के लेपा गांव में पुरानी दुश्मनी के चलते नामजद आरोपियों ने लाठी-फरसे तथा रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए छह लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के तत्काल बाद मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद जांच में वायरल वीडियो के आधार पर रविवार को पुष्पा नाम की महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को राजस्थान के रींगस से आरोपी सोनू तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। फरार सात आरोपियों के सिर पर आईजी चम्बल रेंज की ओर से 30-30 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने अब तक लेपा हत्याकांड के छह आरोपी पकड़ लिए हैं। फरार चार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
