फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena: Kidnapping and raping a minor on the basis of weapons, policemen became allies in the case, one arrest

Morena: हथियार के दम पर अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म, मामले में सहयोगी बने पुलिसकर्मी, एक गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 07:32 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 07:32 AM IST
सार

मुरैना में दुष्कर्म की पीड़िता को धमकाने के मामले में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के आला अधिकार अन्य पुलिसकर्मियों की जांच भी कर रहे हैं, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Morena: Kidnapping and raping a minor on the basis of weapons, policemen became allies in the case, one arrest
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरैना जिले में चौंकाने वााला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की का बंदूक की नोक पर अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी सामने आया है कि हैवानियत के बाद आरोपी दो पुलिस आरक्षक के साथ पीड़िता को थाने तक लेकर आए थे और पुलिस वालों ने किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी। जांच के बाद पुलिस ने सहयोग करने वाले पुलिस आरक्षक कुलदीप गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल पुलिस ने नाबालिग लड़की के बयान न्यायालय में कराए, उसमें लड़की ने दो आरोपियों को घर से बंदूक की नोक पर उठाना बताया। साथ ही लड़की ने बताया कि दो पुलिस आरक्षक ने आरोपियों का पूरा सहयोग किया है। दोनों ही पुलिस आरक्षक उसे महिला थाने लेकर आए थे, महिला थाने में आरक्षक और आरोपियों ने लड़की को धमकाया है जिसके सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जांच के दौरान डायरी में लगाए हैं। पुलिस ने सहयोग करने वाले पुलिस आरक्षक कुलदीप गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अब मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि इस पूरे मामले में अब महिला थाना प्रभारी सहित अन्य स्टाफ पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि महिला थाना प्रभारी को यह तक नहीं पता कि उनके थाने में क्या चल रहा है। पूरे मामले में पुलिस के अधिकारी महिला थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध तो बता रहे हैं, लेकिन अभी तक महिला थाना प्रभारी सहित अन्य स्टाफ पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। हालांकि अधिकारी अब दावा कर रहे हैं कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और जो दोषी अधिकारी कर्मचारी होंगे उन पर भी पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी सीएसपी ने बताया कि पुलिस आरक्षक कुलदीप गुर्जर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। साथ ही मुख्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला थाने के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे अगर महिला थाने का और भी स्टाफ इस मामले में शामिल हुआ तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed