{"_id":"6ab3a1129f3d9eaebd09e5cc","slug":"morena-district-jail-deputy-superintendent-receives-death-threat-call-made-in-the-name-of-absconding-kalli-gurjar-morena-news-c-1-1-noi1227-4755838-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरैना: जिला जेल के उप अधीक्षक को जान से मारने की धमकी, फरार कल्ली गुर्जर के नाम से आया कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना: जिला जेल के उप अधीक्षक को जान से मारने की धमकी, फरार कल्ली गुर्जर के नाम से आया कॉल
Wed, 23 Sep 2026 03:56 PM IST
मुरैना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: मुरैना ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 03:56 PM IST
सार
मुरैना जिला जेल के उप अधीक्षक सुनीत कुमार शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने खुद को फरार कल्ली गुर्जर बताया और जेल में बंद भाई की बैरक बदलने पर नाराजगी जताई। अधिकारी ने कॉल रिकॉर्डिंग सहित पुलिस को आवेदन दिया है।
विज्ञापन
धमकी के बाद कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस जांच में जुटी
विस्तार
मुरैना जिला जेल के उप अधीक्षक सुनीत कुमार शर्मा को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें कॉल के जरिए धमकी दी गई। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को फरार चल रहे कल्ली गुर्जर के रूप में बताया। मामले में उप अधीक्षक ने मुरैना के कोतवाली थाने में आवेदन देकर कार्रवाई के साथ अपनी सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जिला जेल के उप अधीक्षक सुनीत कुमार शर्मा के मोबाइल फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बरबासिन निवासी कल्ली गुर्जर बताया। बताया जा रहा है कि कल्ली गुर्जर फिलहाल फरार है, जबकि उसका एक भाई मुरैना जिला जेल में बंद है। आरोप है कि कॉल के दौरान आरोपी ने जेल में बंद अपने भाई की बैरक बदलने को लेकर नाराजगी जताई। उसने उप अधीक्षक से सवाल किया कि उसके भाई की बैरक क्यों बदली गई। इसके बाद कथित तौर पर उन्हें धमकाते हुए कहा गया कि अगर उसके भाई की तरफ देखा भी तो जान से मार देगा। उप अधीक्षक ने अपने आवेदन में के जरिए गाली-गलौज किए जाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन: टीआई समेत दो आरक्षक निलंबित, आधी रात जमकर हुआ था हंगामा
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप अधीक्षक ने धमकी भरी कॉल को दूसरे मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया और पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही अपनी सुरक्षा की मांग भी की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल करने वाला व्यक्ति वास्तव में फरार कल्ली गुर्जर ही था या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल कर जेल अधिकारी को धमकी दी। कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार आरोपी के नाम से जेल अधिकारी को धमकी मिलने के बाद जेल की सुरक्षा और अधिकारी की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि धमकी के पीछे कौन था और उसका वास्तविक उद्देश्य क्या था।

कल्ली गुर्जर
