फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena BJP mayor Sharda Solanki 10th class mark sheet is fake court orders to register case

MP: कांग्रेस से BJP में आईं शारदा की 10वीं की मार्कशीट फर्जी, मुरैना में बड़े पद पर हैं, कोर्ट ने दिया यह आदेश

Tue, 01 Oct 2024 01:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 01 Oct 2024 01:24 PM IST
सार

शारदा सोलंकी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर महापौर बनी थीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मीना जाटव को हराया था, लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के साथ वे भाजपा में शामिल हो गई थीं।

विज्ञापन
Morena BJP mayor Sharda Solanki 10th class mark sheet is fake court orders to register case
मुरैना महापौर शारदा सोलंकी के भाजपा में शामिल होने की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना नगर निगम में भाजपा की महापौर शारदा सोलंकी की 10वीं की मार्कशीट फर्जी निकली है। जिला कोर्ट ने पुलिस को उनके खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शारदा सोलंकी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर महापौर बनी थी, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गई थीं। उस समय उनके खिलाफ भाजपा प्रत्याशी रही मीना जाटव ने 10वीं की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र फर्जी होने का आरोप लगाया था। इसे लेकर उन्होंने कोर्ट में याचिका भी लगाई थी। हालांकि, मीना जाटव कोर्ट में शारदा सोलंकी का जाति प्रमाण पत्र गलत होने की बात साबित नहीं कर पाई, लेकिन 10वीं की अंकसूची में गड़बड़ी साबित हो गई। जिसके बाद उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में धारा 420, 67 तथा 68 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश कोर्ट ने पुलिस को दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें महापौर शारदा सोलंकी ने जिस स्कूल से 1986 में 10वीं पास करने का दावा किया है, वहां के स्कूल प्रबंधन ने बताया कि उनके यहां उस साल इस नाम के किसी विद्यार्थी ने एडमिशन नहीं लिया था। आईरटीआई के तहत मिली जानकारी में सामने आया कि शारदा सोलंकी की मार्कशीट में जो रोल नंबर दिया गया है, वह किसी अन्य शख्स के नाम पर है। उसने कोई परीक्षा दी ही नहीं थी। ऐसे में पाया गया कि इस छात्र के रोल नंबर पर शारदा सोलंकी को स्वाध्यायी छात्र बताकर उन्हें पास घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता के वकील किशोरीलाल गुप्ता ने कहा है कि जिस स्कूल से महापौर की अंकसूची बनी है, उसने भी इस अंकसूची को गलत बताया है। उप्र शिक्षा बोर्ड ने भी उक्त रोल नंबर की अंकसूची को किसी नरोत्तम नाम के युवक का बताया, जो सभी विषयों में फेल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शारदा सोलंकी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर महापौर बनी थीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मीना जाटव को हराया था, लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे थे, तब कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के साथ शारदा सोलंकी ने भाजपा की सदस्यता ली थी। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के न्यू जॉइनिंग टोली के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed