{"_id":"633430742e725a24174dece9","slug":"minor-youth-raped-by-being-locked-in-hospital-toilet-in-morena","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: हैवानियत की हदें पार, अस्पताल के शौचालय में बंदकर नाबालिग लड़के से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: हैवानियत की हदें पार, अस्पताल के शौचालय में बंदकर नाबालिग लड़के से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
Wed, 28 Sep 2022 05:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 28 Sep 2022 05:01 PM IST
सार
मुरैना जिले में एक नाबालिग युवक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। शौचालय में बंदकर तीन युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। फिलहाल, पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत थाने में की है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक नाबालिग युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीन युवकों ने नाबालिग युवक के साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद उसका वीडियो बनाया।
विज्ञापन
पीड़ित नाबालिग युवक ने बताया, घटना के बाद तीनों युवक अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। नाबालिग युवक ने कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बता दें, चंबल इलाके के मुरैना जिले में 17 साल के पीड़ित नाबालिग युवक ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 20 सितंबर को इलाज के लिए अपने परिजन को लेकर जिला अस्पताल आया हुआ था।
विज्ञापन
परिजन को भर्ती कराकर दोपहर में जब अस्पताल में मौजूद सार्वजनिक शौचालय में गया था। थोड़ी देर बाद मौके पर मौजूद आरोपी बल्लू नाम के युवक ने शौचालय का गेट बंद कर दिया। उसके बाद बल्लू के साथ एंबुलेंस चालक दीपू और सुनील ने उसे पकड़ लिया और तीनों ने उसके साथ जबरन कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के समय इन तीनों आरोपियों ने नाबालिग युवक का अश्लील वीडियो बना लिया और उसके बाद वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर उससे पैसे की मांग भी करते रहे। आरोपियों ने जब नाबालिग युवक का अश्लील फोटो उसके व्हाट्सएप पर डाला तो उसके बाद वह हैरान हो गया। इस पूरी घटना के बारे में उसने अपने परिजन को बताया।
पीड़ित नाबालिक युवक और परिजन कोतवाली थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने तीनों कुकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब तीनों कुकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है।
