फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Madhya Pradesh: Traffic constable was publicly thrashed in Morena

Madhya Pradesh: मुरैना में ट्रैफिक हवलदार की सरेआम पिटाई, गाड़ी रोकने पर चालक और सवारियों की हरकत

Sat, 03 Sep 2022 09:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 09:22 PM IST
सार

मुरैना में एक ट्रैफिक हवलदार को सरेआम पीटा गया। उसका कसूर इतना था कि वो अपना कर्तव्य निभाते हुए ओवरलोड वाहन को रोक रहा था। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Traffic constable was publicly thrashed in Morena
मुरैना में ट्रैफिक हवलदार को सरेआम पीटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटते नजर आ रहे हैं। घटना की खबर लगते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरैना शहर के बैरियर चौराहे पर वाहन चैकिंग की जा रही थी। ट्रैफिक सूबेदार रोहित यादव तथा डीएसपी आरके अहिरवार जवानों के साथ मौके पर खड़े थे। इसी दौरान आगरा की ओर से एक लोडिंग वाहन आता हुआ दिखाई दिया, जिसमें 30-35 सवारियां भरी थीं। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। पर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इस पर ट्रैफिक हवलदार राकेश कुमार ने गाड़ी की चाबी निकालने के लिए विंडो से हाथ डाला तो चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। करीब एक किमी तक ट्रैफिक हवलदार को वाहन चालक साथ में ले गया। 
विज्ञापन

 

Madhya Pradesh: Traffic constable was publicly thrashed in Morena
मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जाता है कि एक राहगीर ने गेट पर पुलिसकर्मी को लटका देख बाइक वाहन के आगे अड़ा दिया तब जाकर वाहन रुका। वाहन रुकते ही वाहन के चालक और सवारियों ने ट्रैफिक हवलदार से विवाद करना शुरू कर दिया। बातचीत इतनी बढ़ी कि भीड़ ने ट्रैफिक हवलदार को पीटना शुरू कर दिया। उन्हें सरेआम चांटे, लात-घूंसों से पीटा गया। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी भाग चुके थे। बाद में पुलिस ने वाहन चालक को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed