फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Four youths fired at the girl's house at midnight in Morena

Morena: आधीरात युवती के घर चार युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, परिजनों ने भाजपा पार्षद के बेटे पर लगाया आरोप

Thu, 20 Jul 2023 07:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 20 Jul 2023 07:52 PM IST
सार

मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गणेशपुरा कॉलोनी में बीती रात प्रेम-प्रसंग के चलते युवकों ने एक घर करीब पांच राउंड फायर किए, इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

विज्ञापन
Four youths fired at the girl's house at midnight in Morena
सरेआफ फायरिंग करते युवक सीसीटीवी में कैद। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गणेशपुरा कॉलोनी में बीती रात बाइक सवार चार बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फायरिंग करने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वालों में एक भाजपा पार्षद का बेटा बताया गया है। आधी रात को हुई फायरिंग से कॉलोनी में दहशत फैल गई। गोलीबारी की मुख्य वजह प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र की हद में आने वाली गणेशपुरा कॉलोनी निवासी इकबाल कुर्रेशी ने आज गुरुवार को कोतवाली थाने में एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि रात को वे अपने परिवार के साथ खाना-खाकर सो रहे थे। रात करीब दो बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार बदमाश उनके दरवाजे पर आ धमके। बदमाशों ने गाली-गलौच करते हुए कट्टा-पिस्टलों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब पांच राउंड फायर किए, इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इससे पूरे परिवार की जान संकट में पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि पीड़ित ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि फायरिंग करने वालो में एक भाजपा पार्षद का बेटा भी शामिल हैं। सीसीटीव्ही फुटेज से फायरिंग करने वालो की स्पष्ट पहचान हो रही है। पुलिस को छोड़कर पूरा शहर फायरिंग करने वालो के नाम जान गया है। बताते हैं कि पार्षद के बेटे का नाम आने की बजह से पुलिस ने आरोपियों को नामजद नहीं किया है। घटना की बजह प्रेम-प्रसंग बताई जा रही है। टीआई योगेंद्र जादौन ने बताया कि आज रात अज्ञात चार बदमाशों ने एक घर को टारगेट करते हुए फायरिंग की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed