फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Eight children escaped from Morena child care home by breaking the bathroom window

Morena: बाल संप्रेक्षण गृह से आठ बच्चे बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार, हत्या, लूट, बलात्कार के मामले थे बंद

Sun, 02 Jul 2023 09:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Jul 2023 09:29 PM IST
सार

 मुरैना जिले में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से आठ अपचारी बच्चे बाथरूम की खिड़की से फरार हो गए। सभी हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती बलात्कार जैसे विभिन्न धाराओं में बंद थे।

विज्ञापन
Eight children escaped from Morena child care home by breaking the bathroom window
मुरैना बाल संप्रेक्षण गृह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से आठ अपचारी बालक फरार हो गए। इस बात की सूचना बाल संप्रेक्षण अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह सभी फरार 8 बालक अलग-अलग अपराधों में बंद थे। बच्चे हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती बलात्कार जैसे विभिन्न धाराओं में बंद थे। जब इन सभी 8 बच्चों की फरार होने की सूचना मिली तो उसके बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक ब्रज राज शर्मा ने बताया है कि इन सभी बच्चों ने पहले ही इसकी प्लानिंग शुरू कर ली थी और पलंग या फिर किसी अन्य जगह से सरिया निकालकर इस वारदात को अंजाम दिया है। यह सभी बच्चे गंभीर धाराओं में बंद थे। इन सभी बच्चों पर बलात्कार हत्या हत्या के प्रयास लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया है कि इन सभी फरार होने की सूचना किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम के अनुसार संबंधित बोर्ड और संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सीएसपी अतुल सिंह ने बताया है कि ये सभी बच्चे बाथरूम की खिड़की से फरार हो गए हैं। इन सभी फरार बच्चों की तलाशी के लिए टीम रवाना कर दी है। सभी को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed