{"_id":"6521808e0b7eeb3b2e032ab6","slug":"dengue-spread-in-murain-chambal-area-of-madhya-pradesh-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चंबल में डेंगू की मार, मुरैना के एक गांव में 500 से अधिक लोग बीमार, बच्चे-बुजुर्ग सभी चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चंबल में डेंगू की मार, मुरैना के एक गांव में 500 से अधिक लोग बीमार, बच्चे-बुजुर्ग सभी चपेट में
Sat, 07 Oct 2023 09:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:30 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में डेंगू तेजी से फैल रहा है। मुरैना के ही एक गांव में 500 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। गांव की करीब आधी आबादी डेंगू से पीड़ित है।
विज्ञापन
मुरैना के गांव में डेंगू की मार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव गुल्लखेरा में डेंगू बुखार ने ग्रामीणों के हाल बेहाल कर दिए हैं। गांव गुल्लखेरा में 500 से अधिक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीण कहते हैं कि परिवार का एक सदस्य बीमारी का इलाज करने अस्पताल जाता है। लौटता है तब तक दूसरा बीमार हो जाता है। गांव की करीब आधी आबादी डेंगू से पीड़ित है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि इस बीमारी के कारण पहले हाथ-पैरों में दर्द होता है। फिर ठंड लगती है और बुखार आता है। बुखार की दवाई लेते हैं तो भी आराम नहीं मिल रहा है। दूसरे दिन प्लेटलेट्स कम हो जाती है। कमजोरी बढ़ जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव का दौरा नहीं किया है। प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ रह है। सीएमएचओ राकेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही हम टीम भेज रहे हैं। वहां कैंप लगाकर मरीजों का जल्द से जल्द इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
50 साल में नहीं देखी ऐसी बीमारी
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 50 साल में ऐसी कोई बीमारी गांव में नहीं फैली है। गुल्लखेरा गांव में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब बीमार हैं। फसल की कटाई का समय चल रहा है। खरीफ की फसल खेतों में खड़ी है। बीमारी की वजह से फसलों की कटाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
