फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Dacoit Keshav Gurjar took terror tax from 50 tribal families in morena

MP News: डकैत ने 50 आदिवासी परिवारों से लिया टेरर टैक्स, कहा- पुलिस को बताया तो गांव के बाहर लाशें बिछा देंगे

Tue, 13 Sep 2022 03:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 03:38 PM IST
सार

चंबल में आज भी डकैतों का खौफ कायम है। चंबल में डकैतों की दहशत आज भी बरकरार है। एक लाख रुपये के इनामी डकैत केशव गुर्जर ने मुरैना के मरा गांव के लोगों को खुलेआम धमकी दे दी कि तीन दिन बाद उनके गांव में मौत नाचेगी। डर सहमे ग्रामीणों ने अपनी जान बचाने के लिए चंदा इकट्ठा करके डकैत को सौंप दिया। डकैत ने जाते वक्त धमकी भी दी कि पुलिस को बताया तो गांव के बाहर लाशें बिछा देंगे।

विज्ञापन
Dacoit Keshav Gurjar took terror tax from 50 tribal families in morena
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

मुरैना जिले के चंबल में एक लाख के इनामी डकैत केशव गुर्जर गैंग ने दरमियानी रात 50 आदिवासी परिवारों से टेरर टैक्स एक-एक हजार रुपये का चंदा लगाया है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को धमकी दी है कि पुलिस से शिकायत की तो ऐसे लोगों को गांव में रहने नहीं दिया जाएगा और उन्हें गोली से उड़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया, मंगलवार रात लगभग 1 बजे 10 हथियारबंद बदमाश मरा गांव में आए। उनमें से छह के पास बंदूक थीं। बदमाशों ने लोगों को जगाकर गांव के बाहर बुलाया। बदमाशों के मुखिया ने खुद का परिचय देते हुए कहा, वह राजस्थान का फरार डकैत केशव गुर्जर है। हर घर से दो-दो हजार रुपये का चंदा इकट्ठा करके दें। अन्यथा तीन दिन बाद गांव में मौत नाचेगी। बदमाशों की धमकी के चलते रात में ही 50 आदिवासी परिवारों ने टेरर टैक्स के रूप में एक-एक हजार रुपये का चंदा कर बदमाशों के हवाले किया।

विज्ञापन

Dacoit Keshav Gurjar took terror tax from 50 tribal families in morena
डकैत केशव गुर्जर - फोटो : Social Media

बदमाश गांव छोड़ने से पहले धमकी दे गए कि पुलिस तक पहुंचे तो गांव के बाहर लोगों की लाश मिलेगी। बदमाशों की धमकी की शिकायत मरा गांव के लोगो ने 13 किमी दूर पहाड़गढ़ में की। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह गौर सूचना की तस्दीक करने गांव पहुंचे।

थाना प्रभारी का कहना है, गांव वालों ने शिकायत की है कि डकैत केशव गुर्जर रात में गांव में घुसा था और सैकड़ों ग्रामीणों को धमकाकर टेरर टैक्स लेकर गया है। अभी उसकी जांच की जा रही हैष साथ ही पुलिस की कई टीमें जंगलों में सर्चिंग कर रही हैं। अगर कुछ भी मूवमेंट सामने आता है तो तत्काल उसकी घेराबंदी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed