{"_id":"64142eff887ffef8d506c493","slug":"chambal-s-kuldeep-dandotia-will-represent-india-in-power-lifting-shivraj-congratulated-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तीन साल पहले रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला, अब वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तीन साल पहले रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला, अब वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
Fri, 17 Mar 2023 02:42 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 17 Mar 2023 02:42 PM IST
सार
मुरैना के कुलदीप दंडोतिया का चयन वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी थी।
विज्ञापन
कुलदीप दंडौतिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब हौंसले बुलंद हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। चंबल के लाल कुलदीप दंडोतिया भी कुछ ऐसी ही शख्सियत हैं, जिन्होंने इस वाक्य को साबित कर दिया है। तीन साल पहले रेत माफिया का ट्रैक्टर कुलदीप पर चढ़ गया था। पैर टूट गया था। डॉक्टरों ने कह दिया था कि कभी पॉवर लिफ्टिंग नहीं कर सकोगे। तब भी संघर्ष जारी रखा और अब भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व वर्ल्ड चैम्पियनशिप में करने जा रहे हैं। इस कामयाबी पर खुद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कुलदीप को बधाई दी है।
विज्ञापन
मुरैना जिले के देवरी गांव में रहने वाले पॉवर लिफ्टिंग खिलाड़ी कुलदीप दंडोतिया 26 मई को दक्षिण अफ्रीका के सनसिटी में वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल में भाग लेंगे। पिछले साल एशियन चैंपियनशिप के लिए भी कुलदीप का सिलेक्शन हुआ था। रेत माफिया ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस कारण उनका एक पैर पूरी तरह टूट गया था। कुलदीप ने हार नहीं मानी। अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते रहे और अपने हौसले को कायम रखते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप की भारतीय टीम में जगह बनाई। कुलदीप ने बताया है कि जब उसका एक्सीडेंट हुआ था तो उसके पैर में लोहे की रॉड डाली गई। डॉक्टर ने पूरी तरह मना कर दिया था कि आप कभी भी यह गेम नहीं खेल सकते क्योंकि अगर पैर पर ज्यादा भार लिया तो जानलेवा हो सकता है। कुलदीप ने इस हादसे के छह महीने बाद फिर पॉवर लिफ्टिंग की प्रैक्टिस शुरू की।
विज्ञापन
मोटापा होने की वजह से ज्वाइन किया था जिम
पॉवर लिफ्टिंग खिलाड़ी कुलदीप दंडोतिया का कहना है कि तीन साल पहले ही पॉवर लिफ्टिंग की शुरुआत की थी। अधिक मोटापा होने से दंडोतिया ने जिम जाने की शुरुआत की थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात पॉवर लिफ्टिंग कोच उदय शर्मा से हुई। उनसे प्रेरित होकर कुलदीप ने पॉवर लिफ्टिंग की शुरुआत हुई और तीन साल में ही कठिन परिश्रम से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। कुलदीप ने बताया कि उन्होंने तीन साल में केरल में नेशनल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं पिछले साल महाराष्ट्र में नेशनल्स में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में है वर्ल्ड चैम्पियनशिप
19 से 27 मई को साउथ अफ्रीका के सनसिटी शहर में वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। इसमें कुलदीप का चयन 120 प्लस किलोग्राम भार वर्ग की सब जूनियर कैटेगरी में हुआ है। कुलदीप भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस पर खुद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी है। शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश का लाल अब विश्व स्तर पर प्रदेश की पहचान बनाएगा, उन्हें मेरी तरफ से बधाई।
