{"_id":"6296e8f863019d12d52d753a","slug":"morena-the-young-man-was-mercilessly-beaten-up-with-a-gun-the-victim-kept-begging-for-mercy-with-folded-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena: युवक को बंदूक के दम पर बेरहमी से पीटा, पीड़ित हाथ जोड़ दया की भीख मांगता रहा वे सिर पर लातें मारते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena: युवक को बंदूक के दम पर बेरहमी से पीटा, पीड़ित हाथ जोड़ दया की भीख मांगता रहा वे सिर पर लातें मारते रहे
Wed, 01 Jun 2022 09:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:50 AM IST
सार
मामला मुरैना जिले के अंबाह के महुआ थाना क्षेत्र के कसमढ़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर बॉन्ड ओवर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
युवक की बेरहमी से पिटाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। युवक को लात,घूंसे और बेल्ट से मारने की जानकारी सामने आई है। आरोपी युवक को बंदूक दिखाकर बेदर्दी से पीट रहे थे, इस दौरान पीड़त हाथ जोड़कर दया की भीख मांग रहा था, लेकिन आरोपियों ने उसे छोड़ने की जगह सिर पर लातों से वार करते रहे। युवक को आरोपी हाथ में पिस्टल लेकर गद्दारी पसंद नहीं होने की बात कहकर धमका रहा था और बेरहमी से मारपीट कर रहा था। मामला मुरैना जिले के अंबाह के महुआ थाना क्षेत्र के कसमढ़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर बॉन्ड ओवर की कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कसमढ़ा गांव के रहने वाले छोटू पुत्र गोविंद सिंह तोमर ने गांव के ही गोपाल सिंह तोमर और विवेक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि दोनों ने घेरकर उसे बेल्ट और डंडों से पीटा। पीटते हुए विवेक शर्मा बार-बार कह रहा था कि रसाल सिंह का 250 लोगों का परिवार है। गद्दारी की तो तुझे कतर देंगे। आरोपी विवेक शर्मा से एक मामले में 6 महीने तक झगड़ा न करने का बॉन्ड भरवाया था। उसने बीच में ही मारपीट कर दी, जिससे पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 122 के तहत बॉन्ड ओवर की कार्रवाई की है। एसपी आशुतोष बागरी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।