फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena: Death by strangulation of wife who arrived late with food, husband ran away leaving dead body on farm

मुरैना: देरी से खाना लेकर पहुंची पत्नी की गला दबाकर हत्या, शव खेत पर ही छोड़कर भागा पति

Mon, 07 Feb 2022 01:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 01:37 PM IST
सार

मुरैना जिले के कैलारस थाना इलाके में पति ने पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वो खेत पर खाना लेकर थोड़ी देर से पहुंची थी।
 

विज्ञापन
Morena: Death by strangulation of wife who arrived late with food, husband ran away leaving dead body on farm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पति को खाना देने के लिए खेत पर देरी से पहुंची पत्नी को इसकी कीमत जान देकर चुकान पड़ी। गुस्साए पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और खेत में शव छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की है। रात 10 बजे शंकुलता अपने मातादीन को खेत पर खाना देने के लिए गई थी। रोज की अपेक्षा रविवार को थोड़ी देर हो गई थी। पति मातादीन ने खाना लेट लेकर आने को लेकर पत्नी से पहले गाली-गलौज की। इस बात पर दोनों में बहस होने लगी। बात इतनी आगे बढ़ गई कि मातादीन ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया। वह गला तब तक दबाए रहा जब तक उसके प्राण नहीं निकल गया। उसके मरने के बाद वह उसकी लाश को खेत पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


पति ने पत्नी को मारने के बाद चचेरे भाई को इस बात की जानकारी दे दी। घटना के बाद लोगों ने कैलारस थाना पुलिस को सूचना की। सूचना के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया है कि मातादीन व उसकी पत्नी शकुन्तला में आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। इसी झगड़े के कारण मातादीन घर पर कम रहता था और अपना वक्त खेत पर बिताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed