{"_id":"612bee50ba5e9535283ed770","slug":"money-withdrawn-from-government-scheme-by-making-death-certificates-of-23-living-people-in-chhindwara-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: 23 जिंदा लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी योजना से निकाले पैसे, सरकार ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: 23 जिंदा लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी योजना से निकाले पैसे, सरकार ने दिए जांच के आदेश
Mon, 30 Aug 2021 02:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, छिंदवाड़ा
एजेंसी, छिंदवाड़ा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:00 AM IST
सार
- कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया, भवन और अन्य निर्माण श्रमिक नियम के तहत लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के उपयोग से दो-दो लाख रुपये की राशि निकाली गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा के बोहनाखेड़ी गांव में 23 लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का उपयोग कर सरकारी योजना के तहत पैसा निकालने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कृषि मंत्री कमल पटेल ने रविवार को बताया, सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को जांच के बाद दोषी कर्मचारियों और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए पटेल ने बताया, भवन और अन्य निर्माण श्रमिक नियम के तहत इन लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का उपयोग कर दो-दो लाख रुपये की राशि निकाली गई। ये सभी लोग अभी जीवित हैं। इस नियम के तहत सामान्य मृत्यु की स्थिति में मृतक निर्माण श्रमिक के आश्रितों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
