{"_id":"27abcdb46a9294097ab657b410e2a4ed","slug":"modi-rakhi-bhopal-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बाज़ार में भी मोदी की धमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बाज़ार में भी मोदी की धमक
शुरैह नियाज़ी/भोपाल से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
Updated Sun, 10 Aug 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से बिक रही राखी की ख़ास धूम है। राखी बाज़ार में नरेंद्र मोदी कहीं डोरेमोन तो कहीं छोटे भीम के साथ नज़र आ रहे हैं।
विज्ञापन
अपने परिजनों के साथ आई तीसरी कक्षा की विजय लक्ष्मी कहती हैं, "इस बार मुझे नरेंद्र मोदी जी की राखी पसंद आ रही है और मैं वही अपने भाई को बांधना चाहूंगी।"
विज्ञापन
राखी विक्रेता राजेश सिंह कहते हैं, "इस बार नरेंद्र मोदी राखी बच्चों को ख़ासा आकर्षित कर रही है। हालांकि उसकी क़ीमत थोड़ी ज़्यादा है।"
इसके अलावा पर्यावरण को बचाने का संदेश देती बांस की राखी भी भोपाल के बाज़ार में उपलब्ध है।
इसके ज़रिए संदेश दिया जा रहा है कि इस बार त्योहारों में ऐसी राखी इस्तेमाल करें जिससे पर्यावरण को नुक़सान न हों। इन राखियों में इस्तेमाल रंग भी प्राकृतिक ही हैं।
विज्ञापन
