फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   model code of conduct violation first case in Damoh, bags with printed namae and photo seized

आचार संहिता उल्लंघन की पहली कार्रवाई दमोह में, मंत्री मलैया की फाेटो व नाम छपे थैले हुए जब्त

Mon, 08 Oct 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
model code of conduct violation first case in Damoh, bags with printed namae and photo seized
मंत्री के नाम और फोटो वाले थैले
मध्यप्रदेश विधानसभा में आचार संहिता लागू होने के बाद इसके उल्लंघन का मामला भी सामने आ गया है। एमपी के दमोह में आदर्श आचार संहिता के नियमों की अवहेलना होने पर पहली कार्रवाई की गई है। दमोह के प्रशासनिक अमले ने प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया पर आचार संहिता तोड़ने की वजह से कार्रवाई की है।
विज्ञापन


प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया की फोटो और नाम से छपे थैलों में महिलाओं को कई सामग्री बांटी गई जो आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन है। मंत्री जी का नाम और तस्वीर सैकड़ों थैलों में छाप कर महिलाओं को सामग्री बांटने की जानकारी जैसे ही प्रशासन को मिली, फौरन कार्वाई करते हुए सामग्री को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


प्रशासन को इस बारे में जानकारी मिली की राज्य ग्रामीण आजीवका मिशन सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र से बड़े पैमाने पर महिलाओं के लिए उपहार भेजे जा रहे हैं। बड़ी मात्रा में थैलों पर मंत्री जयंत मलैया का नाम और फोटो छाप कर कई तरह की सामग्री वाहनों में भर कर भेजा जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य ग्रामीण आजीवका मिशन सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। इन्ही महिलाओं को प्रभावित करने के लिए उन्हे और उनके जरिए बाकी औरतों को उपहार देने की तैयारी थी जो आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।  मलैया की फोटो छपे थैलाें में उपहार स्वरूप साबुन, अगरबती और निरमा का पैकेट रखा गया था। 

 

आचार संंहिता का उल्लंघन करने पर राजनैतिक पार्टी के नितिन मिश्रा द्वारा एसडीएम रविंद्र चौकसे को आवेदन दिया गया जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।शिकायत में कहा गया है कि आजीविका मिशन के अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों जयंत मलैया की फोटो लगे थैलों में उपहार सामग्री गांवों में वितरण के लिए गाड़ी नंबर एमपी 34 टी 0761 में भेजी गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed