फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mob lynching case: BJP's investigation team arrived to investigate the killing of tribals, faced the ire of villagers

मॉब लिंचिंग केस: आदिवासियों की हत्या की जांच करने पहुंचा BJP का जांच दल, ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा

Mon, 09 May 2022 09:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 09 May 2022 09:56 AM IST
सार

शनिवार को बीजेपी का 6 सदस्यीय जांच सिवनी जिले के सिमरिया गांव पहुंचा। इस दौरान घटना से नाराज ग्रामीणों के आक्रोश का सामना बीजेपी के जांच दल को करना पड़ा।

विज्ञापन
Mob lynching case: BJP's investigation team arrived to investigate the killing of tribals, faced the ire of villagers
सिवनी: शनिवार को सिमरिया गांव पहुंचा बीजेपी का जांच दल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी के सिवनी जिले के सिमरिया गांव में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के बाद सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को बीजेपी का 6 सदस्यीय जांच सिवनी जिले के सिमरिया गांव पहुंचा। जांच दल में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धुर्वे, सांसद गजेंद्र पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भावर, सांसद दुगार्दास उईके अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नत्था शाह, विधायक हरिशंकर खटीक और राज्य सभा सांसद सम्पतिया उइके सिमरिया पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिलने पहुंचे थे, इस दौरान घटना से नाराज ग्रामीणों के आक्रोश का सामना बीजेपी के जांच दल को करना पड़ा।
विज्ञापन


जिस वक्त राज्यसभा सांसद संपतिया उइके पत्रकारों से बातचीत कर रही थी,उसी  दौरान ग्रामीणों ने बीजेपी सरकार हाय हाय के नारे लगा दिए,जिससे नाराज होकर संपतिया उइके प्रेस वार्ता बीच में ही छोड़ कर चली गई। दरअसल नाराज ग्रामीण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से घटना में शामिल आरोपियों के घरों पर बुलडोज़र चलाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें 2 मई की देर कुरई थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में करीब 15 लोगों ने गौमांस के शक में 2 आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, पुलिस ने घटना में शामिल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। वहीं बीजेपी के जांच दल के पूर्व कांग्रेस का जांच दल भी सिमरियां गांव में जांच करने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed