{"_id":"633e709142c9610380554ee3","slug":"mission-2023-veteran-bjp-leaders-visit-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission 2023: विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा रच रही 'चक्रव्यूह', जानिए पीएम और गृह मंत्री के दौरे के मायने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission 2023: विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा रच रही 'चक्रव्यूह', जानिए पीएम और गृह मंत्री के दौरे के मायने
Thu, 06 Oct 2022 12:00 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:00 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में बीजेपी 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अमित शाह(फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को एक साल का समय बचा है। इससे पहले प्रदेश में बड़े नेताओं के दौरों ने सियासी गर्माहट बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करने आ रहे हैं, पीएम के दौर के ठीक पांच दिन बाद 16 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह भी प्रदेश आने वाले हैं। इसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी मध्यप्रदेश पहुंचेंगी। बड़े नेताओं के दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में श्री महाकाल कॉरीडोर का लोकार्पण करेंगे। 800 करोड़ के बजट से दो चरणों में महाकाल मंदिर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रथम चरण का काम पूरा हो गया है। लोकार्पण कार्यक्रम की उज्जैन में तैयारी तेजी से चल रही है। इस कार्यक्रम के पांच दिन बाद ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह ग्वालियर में उड्डयन मंत्रालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां पर शाह ग्वालियर एयरपोर्ट के विस्तार कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन शाह मेडिकल की पढ़ाई में हिंदी विषयों की शुरुआत करेंगे। तीन विषयों एनाटॉपी, फिजियोलॉजी और बायो कैमिस्ट्री का सेलेब्स हिंदी में तैयार है। शाह पहले भोपाल आएंगे या ग्वालियर यह अभी फाइनल होना है।
30 दिन के भीतर ही पीएम का दूसरा दौरा
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री 22 अगस्त को केंद्रीय मध्य क्षेत्रीय बैठक में शामिल होने भोपाल आए थे। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिवस 17 सितंबर को श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण आए थे। यहां उन्होंने नामीबिया से लाए चीतों को बाड़े में छोड़ा था। अब दोनों राष्ट्रीय नेता फिर अक्टूबर में चार दिन के अंतराल पर दौरे पर होंगे। यह दोनों नेताओं की आधिकारिक यात्रा है, लेकिन इसे 2023 के विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में 2023 को लेकर संगठन के बड़े पदाधिकारियों के दौरे भी शुरू हो गए है। हाल ही में रातापानी में बीजेपी मध्यप्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में 2023 चुनाव की रणनीति को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
बता दें, 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया की मदद से बीजेपी ने दोबारा सरकार बना ली। अब बीजेपी 2023 की जीत के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।