फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Miscreant hit female head constable in Khandwa accused arrested

MP News: बदमाश ने महिला प्रधान आरक्षक को मारी टक्कर, दोनों पैर की हड्डी टूटी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 11:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Mar 2024 11:09 AM IST
सार

एसआई नावड़े ने बताया कि आरोपी टिंका के खिलाफ 8 गंभीर अपराध दर्ज हैं। शहर के गुंडों की फेहरिस्त में भी उसका नाम है। ऐसे में आशंका है कि टिंका के खिलाफ पुलिस की सख्ती को देखते हुए उसने कांस्टेबल को जानबूझकर टारगेट किया है।

विज्ञापन
Miscreant hit female head constable in Khandwa accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के रामनगर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक बदमाश ने महिला प्रधान आरक्षक बालकी रावत को एक बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल गई, जिसे साथी पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी युवक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं, कुछ मामलों में वह फरार भी चल रहा था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंडवा के रामनगर चौकी प्रभारी एसआई सुभाष नावड़े और उनकी टीम जसवाड़ी रोड पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक सवारों की सोमवार को धड़पकड़ कर रही थी। इस बीच चीरा खदान क्षेत्र में रहने वाला बदमाश प्रतीक उर्फ टिंका पिता विजय जगताप बाइक लेकर वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने प्रतीक को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। जिससे बाद वह बाइक समेत बैरिकेड से टकराया, इससे बैरिकेड महिला कांस्टेबल बालकी रावत पर गिरा। भागने के प्रयास में आरेपी प्रतीक ने बालकी के पैर पर बाइक चढ़ा दी। इस दौरान आरोपी भागने में सफल हो गया, लेकिन पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, घायल बालकी का अस्पताल में इलाज  चल रहा है। उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर है। 
विज्ञापन


जानबूझकर पुलिस को टारगेट किया
एसआई नावड़े ने बताया कि आरोपी टिंका के खिलाफ 8 गंभीर अपराध दर्ज हैं। शहर के गुंडों की फेहरिस्त में भी उसका नाम है। ऐसे में आशंका है कि टिंका के खिलाफ पुलिस की सख्ती को देखते हुए उसने कांस्टेबल को  जानबूझकर टारगेट किया है। टिंका को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed