फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minor rape victim became pregnant had abortion police arrested the accused in Sagar

Sagar: नाबालिग दुष्कर्म पीड़ित हुई गर्भवती, कराया था गर्भपात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 05 Nov 2022 08:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Nov 2022 08:46 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। गर्भवती होने के बाद उसने गर्भपात करवा लिया था। फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Minor rape victim became pregnant had abortion police arrested the accused in Sagar
दुष्कर्म मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सागर जिले के बरायठा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार नाबालिग का गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। शिकायत पर बरायठा पुलिस ने मामला दर्जकर जांच में लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग के साथ आरोपी शिवराज पुत्र पूरन लोधी उम्र 20 साल ने 17 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया था। घटना जनवरी-फरवरी महीने की है। लगातार ज्यादती करने के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई थी। करीब पांच से छह महीने का गर्भ ठहर गया।
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी शिवराज ने मेडिकल स्टोर से गर्भपात की गोली लाकर पीड़िता को खिला दी। लेकिन गोली खाने के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर लड़की की मां उसे नरसिंहपुर लेकर गई। जहां पर उसका गर्भपात कराया गया। मामले में पीड़िता के साथ परिवार वालों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवराज के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले के अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed