{"_id":"627cc90ea6946d11a75c8173","slug":"minister-surrounded-by-video-of-kisan-humko-nipaga-denge-mp-nakul-nath-said-farmers-will-definitely-remove-your-incompetent-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसान हमको निपटा देंगे’ वाले वीडियो पर घिरे मंत्री: सांसद नकुल नाथ ने कहा- किसान निश्चित ही आपकी निकम्मी सरकार को हटा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसान हमको निपटा देंगे’ वाले वीडियो पर घिरे मंत्री: सांसद नकुल नाथ ने कहा- किसान निश्चित ही आपकी निकम्मी सरकार को हटा देंगे
Thu, 12 May 2022 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 12 May 2022 04:51 PM IST
सार
छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ में कृषि मंत्री को ट्वीट कर याद दिलाते हुए कहा है कि वे सिर्फ हरदा और होशंगाबाद के ही नहीं बल्कि छिंदवाड़ा के भी प्रभारी मंत्री हैं। मध्यप्रदेश का हर किसान आपकी सरकार में हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान है और वह निश्चित ही 2023 में आपकी निक्कमी किसान विरोधी सरकार को हटा देंगे।
विज्ञापन
कृषि मंत्री के वायरल वीडियो पर अब छिंडवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने निशाना साधा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में बिजली कटौती पर कृषि मंत्री के वीडियो पर सियासत जारी है। कांग्रेस लगातार निशाना साध रही है। मामले में अब छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने ट्वीट किया है। उन्होंने कृषि मंत्री को संबोधित कर कहा है कि प्रदेश का हर किसान आपकी सरकार में हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान है और वह निश्चित ही 2023 में आपकी निक्कमी किसान विरोधी सरकार को हटा देंगे।
बता दें कि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री से बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कृषि मंत्री की कार में बैठे शख्स ने बनाया है। इसमें उनका ये बयान चर्चा में है- भाई मेरे हरदा और होशंगाबाद में मूंग की फसल को देखते हुए बिजली कटौती बंद की जाए यदि किसान निपटा तो हमें भी निपटा देंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस लगातार हमलावर है। छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ में कृषि मंत्री को ट्वीट कर याद दिलाते हुए कहा है कि वे सिर्फ हरदा और होशंगाबाद के ही नहीं बल्कि छिंदवाड़ा के भी प्रभारी मंत्री हैं। नकुल नाथ ने लिखा है कि-कृषि मंत्री जी आप सिर्फ हरदा और होशंगाबाद के ही मंत्री नहीं हैं, छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री सहित पूरे प्रदेश के कृषि मंत्री हैं। मध्यप्रदेश का हर किसान आपकी सरकार में हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान है और वह निश्चित ही 2023 में आपकी निक्कमी किसान विरोधी सरकार को हटा देंगे।
इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी ट्वीट कर निशाना साधा था। लिखा था कि प्रदेश के कृषि मंत्री का यह वीडियो उनके जिन क़रीबियों ने ऊर्जा मंत्री से बातचीत का बताकर जारी किया था, वो अब सफ़ाई दे रहे हैं कि उनकी बात ऊर्जा मंत्री से नहीं बल्कि विद्युत विभाग के अधिकारी से हुई है। अब मंत्री बताएं कि किस अधिकारी को वो कह रहे हैं कि “भाई मेरे, किसान हमको निपटा देगा”। वो कह रहे हैं कि “अरे कटौती बंद कर कर बिजली तो दिलवा दो यार… मेरी एमडी से बात हुई है, आप ज़रा टाइट कर दो“। सामने से कड़क आवाज़ आ रही है “क्या करना है“। अब वो ऐसा कौनसा अधिकारी है, जिसके सामने मंत्रीजी ऐसे गिड़गिड़ा रहे हैं और वो अधिकारी इतनी अकड़ में उन्हें जवाब दे रहा हैं? कुल मिलाकर कितना भी झूठ बोल लो, बात तो ऊर्जा मंत्री से ही होती दिख रही है… नहीं तो उस अधिकारी का नाम सार्वजनिक करो, कॉल डिटेल निकल जाएगी। लेकिन एक बात तो सच है कि कृषि मंत्री ने शिवराज सरकार की बिजली संकट व कटौती पर पोल खोल कर रख दी है और निपटा अलग दिया है। और उन्होंने यह भी बता दिया है कि भले वो प्रदेश के कृषि मंत्री हों, लेकिन उन्हें चिंता सिर्फ़ अपने चुनावी क्षेत्र के किसानो की है। वो भी इसलि कि आगामी चुनावों में कहीं वो उनको निपटा ना दें।