{"_id":"63032094d12fff22db5abc71","slug":"meteorological-department-issued-an-rain-alert-for-two-days-after-the-flood-situation-in-shajapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: बारिश से जलमग्न हुए गांव, स्कूल किए गए बंद, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: बारिश से जलमग्न हुए गांव, स्कूल किए गए बंद, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट
Mon, 22 Aug 2022 11:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:56 AM IST
सार
लगातार बारिश की वजह से शाजापुर जिले में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां कई गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। साथ ही नदी और नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन
शाजापुर जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से चारों तरफ पानी-पानी हो गया है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शाजापुर जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से चारों तरफ पानी-पानी हो गया है। नदी नाले उफान पर होने से रास्तों और पुल पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन लगातार लोगों से जान जोखिम में डालकर रास्ते और नदी-नाले पार न करने की अपील कर रहा है।
बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अभी बरसात से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। 24 अगस्त तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा और इसी तरह मौसम बना रहेगा। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से स्कूलों की छूट्टी कर दी गई है। वहीं, जिले के लखुंदर, कालीसिंध, चीलर, नेवज समेत अन्य नदी नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है।
प्रशासन लोगों से उफान पर आए नदी-नाले न पार करने की कर रहा अपील
जिले की चीलर नदी, महूपुरा रपट और बादशाही पुल के ऊपर पानी बह रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर आवाजाही रोक दी है। बारिश के जारी रहने से हालात और बिगड़ सकते है। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड विक्रम सिंह मालवीय ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बारिश में सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में अपील करते हुए लिखा कि लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। पुल-पुलिया रपटा के ऊपर पानी का तेज बहाव है। उन्होंने ऐसी स्थिति में पार न करने की अपील की है। साथ ही पिकनिक स्थल, पहाडी झरने या वाटर फाल के आस-पास सेल्फी न लेने की अपील की है। सेल्फी के दौरान जान जा सकती है।
विज्ञापन
ग्राम तिलावत मैना में जलजमाव की स्थिति
तिलावद मैना गांव के निचले इलाकों में पानी भर गया है। ग्रामीण इससे निपटने के अपनी तरफ से प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। ग्रामीणों को पानी आने वाले इलाकों में न रहने की सलाह प्रशासन की तरफ से दी जा रही है। देहात क्षेत्रों में निचली पुल पुलिया पर पानी आने के बावजूद कई ग्रामीण पानी के तेज बहाव में जान जोखिम में डालकर पार करते भी नजर आ रहे है।