फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Meteorological Department issued an rain alert for two days after the flood situation in Shajapur

Shajapur: बारिश से जलमग्न हुए गांव, स्कूल किए गए बंद, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट

Mon, 22 Aug 2022 11:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 11:56 AM IST
सार


लगातार बारिश की वजह से शाजापुर जिले में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां कई गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। साथ ही नदी और नाले उफान पर हैं। 

विज्ञापन
Meteorological Department issued an rain alert for two days after the flood situation in Shajapur
शाजापुर जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से चारों तरफ पानी-पानी हो गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाजापुर जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से चारों तरफ पानी-पानी हो गया है। नदी नाले उफान पर होने से रास्तों और पुल पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन लगातार लोगों से जान जोखिम में डालकर रास्ते और नदी-नाले पार न करने की अपील कर रहा है। 
विज्ञापन


बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अभी बरसात से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। 24 अगस्त तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा और इसी तरह मौसम बना रहेगा। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से स्कूलों की छूट्टी कर दी गई है। वहीं, जिले के लखुंदर, कालीसिंध, चीलर, नेवज समेत अन्य नदी नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। 
विज्ञापन


प्रशासन लोगों से उफान पर आए नदी-नाले न पार करने की कर रहा अपील
जिले की चीलर नदी, महूपुरा रपट और बादशाही पुल के ऊपर पानी बह रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर आवाजाही रोक दी है। बारिश के जारी रहने से हालात और बिगड़ सकते है। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड विक्रम सिंह मालवीय ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बारिश में  सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में अपील करते हुए लिखा कि लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। पुल-पुलिया रपटा के ऊपर पानी का तेज बहाव है। उन्होंने ऐसी स्थिति में पार न करने की अपील की है। साथ ही पिकनिक स्थल, पहाडी झरने या वाटर फाल के आस-पास सेल्फी न लेने की अपील की है। सेल्फी के दौरान जान जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम तिलावत मैना में जलजमाव की स्थिति
तिलावद मैना गांव के निचले इलाकों में पानी भर गया है। ग्रामीण इससे निपटने के अपनी तरफ से प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। ग्रामीणों को पानी आने वाले इलाकों में न रहने की सलाह प्रशासन की तरफ से दी जा रही है। देहात क्षेत्रों में निचली पुल पुलिया पर पानी आने के बावजूद कई ग्रामीण पानी के तेज बहाव में जान जोखिम में डालकर पार करते भी नजर आ रहे है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed