फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Masked miscreants stabbed a young man by throwing chili in his eyes, he died during treatment in Jabalpur

Damoh: नकाबपोश बदमाशों ने युवक की आंखों में मिर्ची झोंककर मारे चाकू, जबलपुर में इलाज के दौरान मौत

Thu, 04 May 2023 02:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 04 May 2023 02:37 PM IST
सार

हटा के ककराई में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक की आंखों में मिर्च झोंककर उसके पेट पर चाकू से वार किए। हमले में गंभीर घायल युवक ने जबलपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Masked miscreants stabbed a young man by throwing chili in his eyes, he died during treatment in Jabalpur
दम तोड़ने से पहले अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के बड़ी ककराई इलाके में अज्ञात नकाबपोशों ने एक युवक की आंखों में मिर्ची झोंकी फिर उसके पेट में चाकू से हमला वार किए। घायल को गंभीर हालत में परिजन सिविल अस्पताल हटा लेकर गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत काफी गंभीर होने पर घायल को दमोह जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती घायल धर्मेंद्र ने मरने से पहले अपने बयान में बताया था कि वह रात करीब 9:00 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी आधा दर्जन नकाबपोश उसके पास आए और भाई के बारे में पूछने लगे। बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची झोंकी और पेट पर चाकू मारकर भाग निकले। चीखने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है, इसलिए पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हटा थाना टी आई मनीष मिश्रा का कहना है कि अज्ञात आरोपियों की तालाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed