फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Many women taken to the ground after sterilization in vidisha

मध्यप्रदेशः नसबंदी के बाद 13 महिलाओं को जमीन पर लिटाया

Thu, 28 Nov 2019 04:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 Nov 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
Many women taken to the ground after sterilization in vidisha
विदिशा में नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लेटाया - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सोमवार को ग्यासरपुर प्राथमिक उपचार केंद्र में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। यहां करीब 13 महिलाओं को नसबंदी के बाद पलंग के बजाए जमीन पर लेटा दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को मामले को लेकर जब होहल्ला मचा तो जिले के सीएमओ व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केएस अहिरवार ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उधर डॉ अहिरवार ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा जा रहा था कि नसबंदी ऑपरेशन के बाद 41 महिलाओं को पलंग मुहैय्या नहीं कराए गए थे। उन्होंने कहा कि मैंने स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया।  यहां 41 महिलाओं को ऑपरेशन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 को पलंग मुहैया कराए गए थे जबकि 13 को नहीं। सभी 41 महिलाएं स्वस्थ हैं और उन्हें मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। मालूम हो कि इसी साल फरवरी में कटनी जिले में इस तरह का मामला सामने आया था।


वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावत ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पिछले 15 साल में भाजपा ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को गर्त में डाल दिया। मौजूदा राज्य सरकार इसमें सुधार कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed