Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Atrocity beyond limits in Mandsaur Seven-year-old innocent girl murdered by having her head crushed

मंदसौर में हैवानियत की हदें पार: सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में

Tue, 10 Nov 2026 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Nov 2026 04:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के लुक्का गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया।

 

विज्ञापन
Atrocity beyond limits in Mandsaur Seven-year-old innocent girl murdered by having her head crushed
7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या से दहला मंदसौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के लुक्का गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ महज 7 साल की एक अबोध बालिका के साथ दो दरिंदों ने पहले बेरहमी से दुष्कर्म किया और फिर पत्थरों से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है और जनता दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग कर रही है।
विज्ञापन


मजदूरी करने वाले पिता के साथ थे आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता और आरोपी लुक्का गांव में ही साथ में मजदूरी का काम करते थे। मासूम बच्ची कल (सोमवार) से अचानक गायब थी, जिसके बाद परिजनों ने घबराकर गरोठ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार बच्ची की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


पेड़ के नीचे मिला शव
मंगलवार सुबह गाँव के ही एक कुएं के पास स्थित बरगद के पेड़ के नीचे बच्ची का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरिंदों ने मासूम के साथ हैवानियत करने के बाद पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत (राउंडअप) में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस अमानवीय घटना ने एक बार फिर समाज और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना गरोठ पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने उनके सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर लोगों में गुस्सा है और चक्काजाम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed