फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Weather: Rain at many places including Mandsaur, tin sheet blown away by storm in Javra, youth dies

Mandsaur Weather: मंदसौर समेत कई जगह बारिश, जावरा में आंधी से उड़ी टीन चादर, युवक की मौत

Sun, 26 May 2024 09:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 09:25 PM IST
सार

मंदसौर में मौसम में अचानक बदलाव आ गया। जावरा में तेज हवा से एक बिल्डिंग पर लगे टीनशेड उड़कर नीचे आ गिरे। इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Mandsaur Weather: Rain at many places including Mandsaur, tin sheet blown away by storm in Javra, youth dies
मंदसौर में आंधी से कई टीनशेड धराशायी हो गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा के दूसरे दिन रविवार को भी खूब गर्मी पड़ी। भीषण गर्मी के बीच, मंदसौर शहर समेत अंचल में कई जगहों पर बारिश हुई। आंधी के साथ बारिश हुई। जावरा में आंधी के बीच चौपाटी पर लगी टीन की चादर उड़ गई। इसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


नौतपा के दूसरे दिन गर्मी का रौद्र रूप जारी रहा। सुबह दस बजे ही आग की तरह सूरज की धूप लग रही थी। दोपहर में धूप का असर और ज्यादा बढ़ गया। गर्म हवाओं का दौर भी चला। अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। लू के थपेड़ों ने खासा परेशान किया। हालांकि तीन बजे बाद मौसम में बदलाव आया। आसमान पर बादल छाए। जिले में कई जगहों पर आंधी का दौर भी चला। इसके बाद मंदसौर में बूंदाबांदी के रूप में हल्की बारिश हुई। दलौदा, सीतामऊ सहित अन्य कई जगहों पर पंद्रह से बीस मिनट तेज बारिश का दौर चला। इससे सडक़ों पर पानी बह निकला। हालांकि इससे गर्मी का असर कम नहीं हुआ। इसके बाद उमस ने ओर ज्यादा परेशान किया। इधर आज भी हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जावरा में तेज हवा से एक बिल्डिंग पर लगे टीनशेड उड़कर नीचे आ गिरे। इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार 25 मई से सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होने के साथ ही नौतपे की शुरुआत हो गई है। इसका असर 2 जून तक रहेगा। भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भीषण गर्मी रहेगी। उत्तरी हिस्सा भी काफी गर्म रहेगा। आने वाले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसलिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed