फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Police released person who broke councilor car glass saying insane caught again after protest

MP News: पार्षद की कार का शीशा और सीसीटीवी तोड़ने वाले को विक्षिप्त बताकर पुलिस ने छोड़ा, विरोध होने पर फिर पकड़ा

Fri, 15 Mar 2024 11:17 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 15 Mar 2024 11:17 AM IST
सार

पार्षद कमल गुर्जर ने बताया कि आरोपी यवुक ने तोड़फोड़ किस नियत से की इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया और उसे छोड़ दिया। विरोध करने पर पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Mandsaur Police released person who broke councilor car glass saying insane caught again after protest
विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी को फिर किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर जिले में बीती रात्रि पिपलियामंडी निवासी पार्षद कमल गुर्जर की कार के कांच एक व्यक्ति ने पत्थर मारकर फोड़ दिए। साथ ही घर के बाहर लगा सीसीटीवी भी तोड़ दिया। घटना के बाद युवक वहां से भाग गया, जिसे पार्षद और लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को विक्षिप्त बताकर छोड़ दिया। लेकिन, सुबह पार्षद समेत अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया तो पुलिस ने उसे फिर पकड़ लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार बीती रात्रि 10.30 बजे चैपाटी के निकट अजय टॉकीज मार्ग पर स्थित पार्षद कमल गुर्जर के निवास के बाहर खड़ी कार का शीशा एक युवक ने तोड़ दिया। जब उसने देखा की वहां सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है तो उसने उसे भी तोड़ दिया। तोड़ फोड़ की आवाज सुन जब पार्षद गुर्जर मकान से बाहर आए तो उन्हें कोई नहीं दिखा, तभी कार की आड़ में अंधेरे में छिपे एक व्यक्ति को पकड़ा जो हाथ छुड़ाकर भाग गया। बाद में पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान लाला उर्फ अक्षय पंडित, निवासी दलौदा, हाल मुकाम झोपड़ पट्टी पिपलियामंडी होना बताई। जिसे बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस उसे थाने पर ले गई, लेकिन उसकी विक्षिप्त जैसी हरकतें देखकर उसे छोड़ दिया गया। यह बात पता चलने पर पार्षद गुर्जर समर्थकों के साथ गुरुवार सुबह पुलिस थाने पहुंचे और तोड़फोड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद गुर्जर ने बताया कि आरोपी यवुक ने तोड़फोड़ किस नियत से की इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया और उसे छोड़ दिया। सूचना पर एसडीओपी नरेन्द्र सोलंकी भी पहुंचे, उन्होंने विरोध कर रहे लोगों को एक घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने की बात कही, तब विरोध शांत हुआ। टीआई नीरज सारवान ने बताया आरोपी को धारा 151 में गिरफ्तार कर लिया है, जिसे तहसील न्यायालय से जेल भेजने के आदेश हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed