{"_id":"66af963576786ad23d04a030","slug":"mandsaur-news-sdrf-rescued-a-farmer-trapped-in-the-strong-flow-of-the-drain-for-one-and-a-half-hours-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: डेढ़ घंटे तक नाले के तेज बहाव में फंसा रहा किसान, SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: डेढ़ घंटे तक नाले के तेज बहाव में फंसा रहा किसान, SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला
Sun, 04 Aug 2024 08:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 04 Aug 2024 08:24 PM IST
सार
मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। नदी-नाले उफान पर हैं। सीतमाऊ थाना क्षेत्र के पारली गांव में एक किसान नाला पार करते समय बीच नाले में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
किसान को बचाने पहुंची एसडीआरएफ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीतामऊ थाना क्षेत्र के पारली गांव में एक किसान, किशन सिंह, नाला पार करते समय बीच नाले में फंस गया। तेज बहाव के कारण वह एक चट्टान पर फंस गया। ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलने पर सीतामऊ एसडीओपी निकिता सिंह, थाना टीआईए मोहन मालवीय और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर किसान का रेस्क्यू किया। किशन सिंह को सकुशल बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सितमाऊ थाना क्षेत्र के पारली गांव में एक किसान किशन सिंह पिता चंदर सिंह सौंधिया राजपूत निवासी पारली खेत्से अपने घर जाते समय नाला पार कर ही रहा था की नाले में अचानक से तेज बहाव आ गया। किसान बीच नाले में एक चट्टान के ऊपर फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नाले के बीच फंसे किसान किशन सिंह को निकालने के कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बाद में सीतामऊ थाने पर सूचना दी गई। सूचना के बाद सीतामऊ एसडीओपी निकिता सिंह, सीतामऊ थाना टीआईए मोहन मालवीय एसडीआरफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां एसडीआरफ की टीम ने किसन सिंह का रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला लिया। ग्रामीणों की मानें तो पीड़ित करीब डेढ़ घंटे तक नाले के बीच फंसा रहा।
गौरतलब है की मौसम विभाग ने जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बाढ़ के खतरे का भी अनुमान लगाया है। आज सुबह से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से ग्रमीण क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर आ गए हैं।
