{"_id":"6648dd48b5e7a81fbd0603b5","slug":"mandsaur-news-delivery-boy-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: डिलीवरी बॉय ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पिपलियामंडी थाना एरिया का था निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: डिलीवरी बॉय ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पिपलियामंडी थाना एरिया का था निवासी
Sat, 18 May 2024 10:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 18 May 2024 10:24 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में जोमैटो डिलीवरी बॉय ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर में जोमैटो डिलीवरी बॉय ने शुक्रवार रात अज्ञात कारणों के चलते पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के ग्राम थड़ोद के निकट रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को शव का पीएम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि मृतक पहले भी एक बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन
बता दें कि पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के बालगुड़ा निवासी नीलेश पिता लक्ष्मीनारायण प्रजापति उम्र 34 वर्ष ने शुक्रवार रात थड़ोद गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक निलेश शुक्रवार को एक विवाह समारोह में शामिल होकर शाम को ही परिवार के साथ घर लौटा था। इसके बाद वह काम पर चला गया। रात करीब नौ बजे क्षत-विक्षत अवस्था में उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना स्थल के निकट ही उसकी बाइक और डिलीवरी बैग मिला।
विज्ञापन
मृतक पिछले एक साल से जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था। इससे पहले वह ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करता था। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले भी मृतक निलेश ने आत्महत्या की कोशिश की थी। लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था। मामले में पिपलियामंडी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
