फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News Crowd of devotees gathered at Pashupatinath temple on Kartik Purnima donated lamps in Shivna riv

Mandsaur News: कार्तिक पूर्णिमा पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, शिवना नदी में किया दीपदान

Mon, 27 Nov 2023 08:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 08:52 PM IST
सार

Kartik Purnima 2023: मंदसौर जिले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, शिवना नदी में लोगों ने दीपदान किया।

विज्ञापन
Mandsaur News Crowd of devotees gathered at Pashupatinath temple on Kartik Purnima donated lamps in Shivna riv
मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर में सोमवार (27 नवंबर) को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा, जो रात तक जारी रहा। कार्तिक मास में व्रत रखने वाली युवतियों और महिलाओं ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित शिवना नदी में स्नान कर दीपदान कर टाटियां प्रवाहित की व भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


कार्तिक मास में कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए और महिलाएं परिवार में सुख-समृद्धि की कामना सहित परिवार की खुशहाली को लेकर पूरे कार्तिक माह में व्रत करती हैं, जिसका समापन कार्तिक पूर्णिमा के दिन किया जाता है। इसको लेकर आज सुबह से लेकर रात तक दीपदान का सिलसिला चलता रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीपदान करने पहुंचे तो वहीं शाम के समय शहरी क्षेत्र की युवतियां व महिलाएं दीपदान करने पहुंची।
विज्ञापन


सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह से लेकर रात तक शिवना घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिनकी सुरक्षा मद्देनजर पुरुष-महिला पुलिसकर्मी व गोताखोर भी तैनात रहे। साथ ही शिवना नदी में नाव के साथ होमगार्ड के गोताखोर भी मुस्तैद दिखे, जो दिन भर घाट क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से नाव से नदी में भ्रमण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed