{"_id":"64a3ef15c86665051f089748","slug":"mandsaur-micro-finance-bank-employees-embezzled-cheated-14-lakhs-with-fake-documents-of-47-customers-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: माइक्रो फाइनेंस बैंक कर्मचारियों ने किया गबन, 47 ग्राहकों के फर्जी दस्तावेज से की 14 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: माइक्रो फाइनेंस बैंक कर्मचारियों ने किया गबन, 47 ग्राहकों के फर्जी दस्तावेज से की 14 लाख की धोखाधड़ी
Tue, 04 Jul 2023 03:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Jul 2023 03:36 PM IST
सार
Mandsaur News: मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के शामगढ़ में माइक्रो फाइनेंस बैंक के छह कर्मचारियों ने अपनी ही बैंक में 14 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मैनेजर सहित छह कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शामगढ़ पुलिस थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मंदसौर में शामगढ़ पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के छह कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में कंपनी के मैनेजर और फील्ड ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शामगढ़ पुलिस के मुताबिक, कोलकाता की एलएंडटी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एरिया कलेक्शन मैनेजर कृष्णपाल ने शिकायत में पुलिस को बताया कि शामगढ़ ब्रांच के ब्रांच प्रोसेस मैनेजर जयपाल सिंह निवासी महुआ, ब्रांच मैनेजर नरेंद्र पिता श्याम सिंह चौहान निवासी फतेहपुर चिकली, फील्ड ऑफिसर राकेश पिता मोहनलाल निवासी जस्सा खेड़ी, मोहम्मद वकील पिता सलीम खान निवासी मदारपुरा, कृष्णपाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह निवासी करणपुरा और नंद किशोर पिता जयराम निवासी पुण्याखेड़ी ने 14 लाख 10 हजार रुपये का गबन कर लिया।
विज्ञापन
एरिया कलेक्शन मैनेजर कृष्ण पाल सिंह की शिकायत के अनुसार, इन कर्मचारियों ने 47 ग्राहकों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 14 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की है। सभी ने मिलकर 47 ग्राहकों के दस्तावेज बिना जांच किए उनके लोन स्वीकृत कर दिए। सभी के खातों में 30-30 हजार रुपये लोन के रूप में डाल दिए। गड़बड़ी का पता तब चला जब लोन की किस्तें जमा नहीं हुई। जांच करने पर अधिकारियों को जानकारी मिली की संस्था के ही कर्मचारियों ने यह गबन किया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
