फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Leopard Dies In A territorial Fight With Another Leopard

Mandsaur: दो तेंदुओं की लड़ाई में एक की मौत, बड़ा महादेव मंदिर के पास मृत मिला वयस्क तेंदुआ

Mon, 15 Jan 2024 05:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 15 Jan 2024 05:04 PM IST
सार

Mandsaur Leopard Died: मंदसौर में टेरिटोरियल फाइट को लेकर दो तेंदुए आपस में भिड़ गए। एक की मौत हो गई। वन विभाग को भानपुरा क्षेत्र स्थित बड़ा महादेव के पास एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। 
 

विज्ञापन
Mandsaur: Leopard Dies In A territorial Fight With Another Leopard
मंदसौर में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र स्थित बड़ा महादेव के पास सोमवार सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि दो तेंदुओं के बीच लड़ाई हुई है, जिसमें एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


मंदसौर जिले का भानपुरा क्षेत्र गांधीसागर वन क्षेत्र से लगा हुआ है, जिससे यहां तेंदुए सहित अन्य जंगली जानवरों की मूवमेंट देखी जाती है। भानपुरा के पास वन क्षेत्र में छोटा महादेव और बड़ा महादेव के मंदिर भी स्थित है। वहां कई श्रद्धालु सुबह पूजा-पाठ करने जाते हैं। सोमवार सुबह जब श्रद्धालु बड़ा महादेव मंदिर पर पूजा-पाठ करने पहुंचे तो पुलिया के पास खाई में झाड़ियों के बीच एक तेंदुआ मृत अवस्था में दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौका-मुआयना कर पंचनामा बनाकर तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया। 
विज्ञापन


दो तेंदुओं के संघर्ष में हुई एक तेंदुए की मौत
भानपुरा वन रेंज के वनरक्षक हजारी प्रसाद परिहार ने बताया कि बड़ा महादेव के पास खाई में तेंदुए के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। वहां देखा कि तेंदुए के मुंह से खून निकल रहा है। उसके शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। साथ ही मौके पर दो जंगली जानवरों के संघर्ष के निशान भी मिले हैं। इससे लग रहा है कि रात में दो तेंदुओं के बीच लड़ाई हुई होगी। इसमें एक तेंदुए की मौत हो गई है। मौके पर पशु चिकित्सक बीडी जैन को बुलवाकर तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया है। वहां पीएम कर नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में है पांच से सात तेंदुए
वनरक्षक हजारी प्रसाद पाटीदार ने बताया कि भानपुरा वन रेंज और बड़ा महादेव, छोटा महादेव, संग्राम घाटी सहित अन्य क्षेत्र में करीब पांच से सात तेंदुए हैं। यह आए दिन क्षेत्र में देखे जाते रहे हैं। चूंकि, भानपुरा वन क्षेत्र गांधीसागर वन अभ्यारण्य क्षेत्र से लगा हुआ है तो उधर से भी तेंदुए शिकार की तलाश में भानपुरा वन क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed