फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: JE Dikshant abused female friend to keep in Ratlam, upset woman killed

Mandsaur: रेलवे के JE दीक्षांत की हरकतों से तंग महिला मित्र ने अपने पहले प्रेमी से करवाई हत्या, दोनों गिरफ्तार

Wed, 24 Jan 2024 09:24 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 09:24 PM IST
सार

रतलाम में पदस्थ JE दीक्षांत पंड्या की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला है। उसी ने अपने पूर्व प्रेमी से कहकर जेई की हत्या करवाई थी।

विज्ञापन
Mandsaur: JE Dikshant abused female friend to keep in Ratlam, upset woman killed
हत्याकांड के दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम रेलवे में पदस्थ जेई दीक्षांत पंड्या की तीन दिन पूर्व हुई हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दीक्षांत की महिला मित्र पीहू और उसके पूर्व प्रेमी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। दीक्षांत की हरकतों से तंग आकर पीहू ने मोहसिन से उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया ने पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकार वार्ता में खुलासा किया है। एसपी ने बताया की मृतक दीक्षांत ढोढर डेरा क्षेत्र निवासी महिला को अपने साथ रतलाम ले जाना चाहता था, जिसको लेकर दीक्षांत कई बार महिला के साथ गाली गलौज भी करता रहता था, जिससे महिला परेशान हो गई थी और उसने अपने पहले प्रेमी मोहसिन को सारी बात बताई जिसके बाद 20 जनवरी की रात को योजना के तहत दीक्षांत की कार में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई और बाद में गाड़ी को खोड़ाना तालब किनारे छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने महिला व मोहसिन लाला दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पिस्टल, अधजले कपड़े व मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया है।
विज्ञापन


महिला मित्र को रतलाम ले जाना चाहता था मृतक दीक्षांत
एसपी सुजानिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना के आधार पर सामने आया की दीक्षांत पंड्या का ढोढर की एक युवती के घर आना जाना है व घटना के संबंध मे उक्त युवती को जानकारी है। मुखबिर सूचना के आधार पर ढोढर निवासी पीहू नामक युवती से पुछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान युवती द्वारा बताया कि वह मोहसिन पिता नजीम खां निवासी परवलिया थाना रिंगनोद को करीब 10 वर्षों से जानती है। मोहसिन मेरे पास पिछले 10 वर्ष से आ रहा है। करीब चार-पांच वर्ष से मोहसिन से मेरे अच्छे संबंध हो गए थे। वह मुझे बहुत प्यार करने लगा था तथा मेरा सारा खर्चा उठाता था। करीब दो साल से मेरी पहचान दीक्षांत पिता नवीन प्रसाद पंडया उम्र 39 साल निवासी गुजराती चाल स्टेशन रोड रेलवे कॉलोनी रतलाम से हो गई थी। पिछले छह माह से दीक्षांत लगातार मुझसे रतलाम रहने की बात को लेकर जिद करता था व कई बार गाली-गलौज भी की, जिससे मैं परेशान हो गई थी, लेकिन कभी भी पुलिस में रिपोर्ट लिखाने की हिम्मत नहीं कर पाई। इसी बीच मोहसिन का मेरे यहा ज्यादा आना जाना शुरू हो गया था। करीब एक महिने पहले जब मैं काफी परेशान थी तो मैंने उक्त बात मोहसिन को बताई थी। इस पर मोहसिन ने मुझसे बोला था कि तुम बोलो तो मैं उसे रास्ते से हटा देता हूं। मेरे पास एक पिस्टल रखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के एक दिन पहले 20 जनवरी को आरोपी व दीक्षांत नीमच के जैतपुरा में शादी में गए थे, जहां दीक्षांत ने फिर से रतलाम लेकर जाने की जिद की व गाली गलौज की। उसी समय मोहसिन का फोन आने पर पीहू ने पूरी घटना बताई। फिर मोहसिन और महिला मित्र ने दीक्षांत को मारने का प्लान बनाया और सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed