फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Crowd of devotees gathered in Pashupatinath temple, worshiped the founder of Pashupatinath

Mandsaur: पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, पशुपतिनाथ के प्रतिष्ठाता स्वामी प्रत्यक्षानंदजी की पूजा की

Sun, 21 Jul 2024 11:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 11:12 PM IST
सार

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन और पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। दिनभर में करीब 20 हजार से अधिक भक्त यहां पहुंचे।

विज्ञापन
Mandsaur: Crowd of devotees gathered in Pashupatinath temple, worshiped the founder of Pashupatinath
भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे हजारों भक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर शहर सहित जिलेभर में रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरु भक्तों ने शहर सहित जिले के विभिन्न आश्रमों और मंदिरों में विराजित गुरु प्रतिमाओं की पूजा कर आशीर्वाद लिया, तो कई लोगों ने देवदर्शन भी किए।  इसके बाद दिन की शुरुआत हुई। पशुपतिनाथ मंदिर में भी पूर्णिमा पर दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई। यहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने पशपुतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

 
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में विराजित स्वामी प्रत्यक्षानंद महाराज की प्रतिमा का मेनपुरिया आश्रम के मणिमहेश चेतन महाराज, विधायक विपिन जैन, नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, साधु संतों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजन अभिषेक कर आरती की व प्रसाद वितरण किया। बता दें कि प्रत्यक्षानंदजी महाराज ने ही पशुपतिनाथ की प्रतिमा की प्रतिष्ठा करवाई थी। ऐसे में पूर्णिमा को विशेष रूप से गुरु पूजन प्रतिमा पर होता है। इसके बाद पशुपतिनाथ का अभिषेक भी किया।
विज्ञापन


पशुपतिनाथ मंदिर में भी रही भक्तों की भीड़
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन और पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। दिनभर में करीब 20 हजार से अधिक भक्त यहां पहुंचे। भक्तों ने शिवना में स्नान कर पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना की। भक्तों की भीड़ के चलते मंदिर में हर और महादेव के जयकारों की गूंज रही। आम तौर पर पूर्णिमा के साथ ही सावन माह की शुरुआत भी मानी जाती है। इसी के चलते आज रविवार को मंदिर में इतनी अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed