फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Crime Younger brother attacked elder brother and Bhabhi in road dispute one Died

Mandsaur Crime: रास्ते के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी पर किया हमला, एक की मौत

Wed, 19 Jul 2023 10:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Jul 2023 10:31 PM IST
सार

Mandsaur Crime: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रास्ते के विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी पर हमला कर दिया। इस दौरान बड़ा भाई और भाभी घायल हो गए। वहीं, इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि भाभी का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Mandsaur Crime Younger brother attacked elder brother and Bhabhi in road dispute one Died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर में वाय डी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मूंदड़ी में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। रास्ते के विवाद को लेकर छोटे भाई ने ही अपने परिवार के साथ मिलकर बड़े भाई और भाभी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे उपचार के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। वहीं, मृतक की पत्नी घायल है, जिसका जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने पहले ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया था, जिसका परिणाम ये रहा कि बुधवार को छोटे भाई राजेश नाथ ने अपनी पत्नी राधा बाई, बेटी सपना और बेटे आशीष के साथ मिलकर अपने ही बड़े भाई गोपाल नाथ पर खेत पर काम करने के दौरान लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान वह बेहोश हो गया, राजेश नाथ यही नहीं रुका। बड़े भाई गोपाल नाथ के बेहोश हो जाने के बाद राजेश नाथ गोपाल नाथ के घर गया और अपनी भाभी पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर वाय डी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर आई। जहां दोनों को भर्ती करवाया। जहां  गोपाल नाथ के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, गोपाल नाथ की पत्नी का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। मामले में पुलिस ने मृतक गोपाल नाथ की पत्नी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की बेटी ने की हत्यारे राजेश का मकान तोड़ने की मांग...
मृतक गोपाल नाथ की बेटी मोनिका योगी ने बताया कि मम्मी घर पर खाना बना रही थी और पापा खेत पर नीलगाय भागने गए थे। तभी मेरे अंकल राजेश नाथ चाची राधा बाई, अंकल की लड़की सपना व बेटा आशीष खेत पर गए और मेरे पापा के ऊपर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। बाद में घर पर आए और मम्मी के ऊपर भी हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। बाद में एंबुलेंस से पापा-मम्मी को अस्पताल लेकर आए, जहां पापा की मौत हो गई और मम्मी का इलाज चल रहा है। हम मांग करते हैं कि मेरे अंकल का मकान तोड़ा जाए।

मृतक के दामाद ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप...
मृतक गोपाल नाथ के दामाद विकास नाथ ने बताया कि राजेश नाथ ने पहले खेत पर जाकर मेरे ससुर के साथ मारपीट की और बाद में घर आकर मेरी सास के साथ मारपीट की। उसके बाद थाने आकर बैठ गए और आरोप लगाया कि हमने मारपीट की। उनका पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रास्ता दे नहीं रहे थे और पूर्व में भी राजेश नाथ ने धमकी दी थी कि तुम्हारा काम निपट जाएगा। हमने थाने पर पूर्व में चार पांच बार शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हम कलेक्टर के पास भी गए थे, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक का बेटा छोटा है तो सरकार उसको कुछ मुआवजा दे।


टीआई ने की थी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...
वाय डी नगर थाना टि आई जितेंद्र पाठक ने बताया कि सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मूंदड़ी में गोपाल नाथ का झगड़ा राजेश नाथ से हुआ है। मौके पर देखा तो गोपाल नाथ घायल अवस्था में था, जिसे इलाज के लिए जिला चिकत्सालय लाए थे। उसके बाद पुलिस ने 306 की कायमी भी की थी। बाद में पता चला कि इलाज के दौरान गोपाल नाथ की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने धारा- 302 बढ़ा दी है और महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed