{"_id":"66713a0e9f92ba9d560db612","slug":"mandsaur-crime-news-son-killed-his-mother-dead-body-buried-in-house-police-investigated-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: खाना नहीं बनाया तो बेटे ने मां को मार डाला, घर में शव दफनाकर बिछा दिया गद्दा; पांच दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: खाना नहीं बनाया तो बेटे ने मां को मार डाला, घर में शव दफनाकर बिछा दिया गद्दा; पांच दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
Tue, 18 Jun 2024 01:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:11 PM IST
सार
Mandsaur Crime: जिले के भानपुरा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां की हत्या कर उसे घर में ही गाड़ दिया, ऊपर से गद्दा रख दिया, ताकि किसी को इसकी भनक नहीं लगे। घटना में आरोपी पुत्र के साथ उसका दोस्त भी शामिल था। लेकिन घटना के पांच दिन बाद पुलिस को इसकी भनक लग गई और आरोपी पुत्र कमलेश और उसके दोस्त संतोष को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
कलयुगी बेटे ने की मां की हत्यारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भानपुरा थाना प्रभारी रोहित कछावा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कचहरी चौक के रहने वाले युवक ने मां को मारकर घर में गाड़ दिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो महिला का शव घर के अंदर करीब दो फीट गड्ढे के अंदर दबा मिला। इसके बाद एफएसएल की टीम को सूचना दी गई। मामले में कमलेश पिता कन्हैयालाल धोबी उम्र 32 तथा इसके दोस्त संतोष पिता बसंतीलाल धोबी उम्र 40 को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
ऐसे लगी पुलिस को जानकारी
मृतका के घर के पास रहने वाले पड़ोसियों को जब तेज बदबू आने लगी, तो उन्होंने मृतक के दामाद भगवान धोबी को सूचना दी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। यहां मृतक महिला गंगाबाई पति कन्हैयालाल धोबी (58) का शव गड्ढे में दबा हुआ घर के अंदर मिला। बताया जाता है कि गंगाबाई लकवाग्रस्त थी।
विज्ञापन
जीजा को भी किया गुमराह
आरोपी कमलेश धोबी ने अपने जीजा भगवान द्वारा मां के बारे में पूछने पर बताया कि वो मामा के यहां गई है। इसके बाद जब मामा के यहां पता किया गया तो मां वहां भी नहीं पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने दामाद की सूचना पर घर के अंदर गद्दा हटाकर गड्ढा खुदवाया तो गंगाबाई की लाश इसमें दबी हुई मिली।
विज्ञापन
पुत्र ने कबुला जुर्म
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी कमलेश धोबी और उसके दोस्त संतोष धोबी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान बताया कि 12 जून की रात करीब 10 बजे दोनों शराब पीकर घर गए थे। यहां मां से कमलेश का खाना बनाने की बात पर विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में उसने दोस्त के साथ मिलकर मां को धक्का दिया तो वो सीधे पानी का मटका रखने के पट्टी (परंडा) से टकरा गई। इसके बाद मां को मरा हुआ समझकर दोनों ने रात में ही गड्ढा खोदा और उसमें गाढ़ दिया, फिर ऊपर से मिट्टी डालकर उसके ऊपर गद्दा रख दिया।
आज हुआ मृतका का पीएम
टीआई रोहित कछावा ने बताया कि एमएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। शव को बाहर निकलवाकर पीएम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इसलिए शव को बाहर नहीं निकाला था। हत्या के कारणों का पता लगाकर खुलासा किया जाएगा।
